असम में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की हाउसिंग सोसायटी घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई

गुवाहाटी, 23 सितंबर (khabarwala24)। असम के गुवाहाटी में संचालित ऑल इंडिया सर्विसेज ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की भूमि धोखाधड़ी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।ईडी के गुवाहाटी जोनल ऑफिस ने 18 सितंबर को आरोपी राजेंद्र नाथ की आठ अचल संपत्तियों को कुल कीमत लगभग 94.22 लाख रुपए की प्रावधानिक जब्ती की है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुवाहाटी, 23 सितंबर (khabarwala24)। असम के गुवाहाटी में संचालित ऑल इंडिया सर्विसेज ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की भूमि धोखाधड़ी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी के गुवाहाटी जोनल ऑफिस ने 18 सितंबर को आरोपी राजेंद्र नाथ की आठ अचल संपत्तियों को कुल कीमत लगभग 94.22 लाख रुपए की प्रावधानिक जब्ती की है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई।

यह मामला मुख्य रूप से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के लिए विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी के लिए भूमि से जुड़ी धोखाधड़ी से संबंधित है। ईडी ने हाल ही में आरोपियों साउतिक गोस्वामी और राजेंद्र नाथ के खिलाफ अभियोजन शिकायत भी दायर की है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में अभी शुरू नहीं हुई है।

यह पूरा मामला गुवाहाटी के बासिष्ठा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर पर आधारित है, जिसमें साउतिक गोस्वामी, राजेंद्र नाथ और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में कहा गया है कि अधिकारियों की इस सोसायटी ने लगभग 86 बीघा जमीन खरीदने के लिए साउतिक गोस्वामी को 3.60 करोड़ रुपए अग्रिम रूप में दिए थे। लेकिन हकीकत में सोसायटी को कोई जमीन नहीं मिली और मात्र 50 लाख रुपए वापस लौटाए गए। बाकी 3.10 करोड़ रुपए का दुरुपयोग किया गया, जिसे ईडी ने अपराध से प्राप्त धन के रूप में माना है।

ईडी की जांच में पता चला कि साउतिक गोस्वामी ने राजेंद्र नाथ के साथ मिलकर सोसायटी के लिए जमीन खरीदने का एक निजी समझौता किया था। जांच के दौरान मिली नकद भुगतान की रसीदें और पीएमएलए के तहत दर्ज बयान इस बात की पुष्टि करते हैं।

जांच से यह भी पता चला कि इस धोखाधड़ी के बाद राजेंद्र नाथ ने 2016 से 2023 के बीच कई संपत्ति खरीदी, जिनका कोई कानूनी आय से संबंध नहीं बताया जा सका।

जब्त की गई संपत्तियों में असम के कुकुरमारा, जोगीपारा, बरहंती मणियारी, बंगारा, कवाइमारी और रामपुर गांवों के प्लॉट शामिल हैं। ईडी इस मामले में आगे भी गहन जांच कर रहा है और जल्द ही अन्य अहम खुलासे होने की संभावना है।

इस मामले में अधिकारी समूह की आवास योजना में हुए इस धोखाधड़ी मामले पर कड़ी नजर बनाए रखी जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है, क्योंकि मामले में आगे की जांच जारी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News