नई दिल्ली, 30 सितंबर (khabarwala24)। लड़कियों के यौनशोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाबा चैतन्यानंद सरस्वती का चौंकाने वाला व्यवहार सामने आ रहा है। बाबा अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ बोल रहा है।
चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के बाद उनसे की जा रही पूछताछ में पुलिस को कई हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है। चैतन्यानंद ने न केवल अपनी धार्मिक छवि को लेकर लोगों को धोखा दिया, बल्कि कई युवतियों से गलत तरीके से संपर्क करने की कोशिश भी की। बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स और स्क्रीनशॉट्स पुलिस को मिले हैं।
यह भी सामने आया कि बाबा के पास एयर होस्टेस की कई तस्वीरें थीं, जिनके साथ उसने खुद के फोटो खिंचवाए थे। इन तस्वीरों को बाबा ने अपने फोन में रखा हुआ था और इनमें से कुछ फोटो का स्क्रीनशॉट भी मिला है, जो लड़कियों की मोबाइल डीपी से लिए गए थे।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि पूछताछ के दौरान बाबा शुरुआत में गोलमोल जवाब दे रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें उनके खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाया और सख्ती से सवाल पूछे, तब जाकर बाबा ने कुछ जवाब देना शुरू किया। हालांकि, उसके बयान में लगातार विरोधाभास नजर आ रहा है।
पुलिस ने चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है और उन्हें बाबा से आमना-सामना करवाया जा रहा है ताकि बाबा के अपराधों को और पुख्ता किया जा सके। यह भी दावा किया जा रहा है कि इन महिला सहयोगियों से बाबा के और खुलासे हो सकते हैं।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


