शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने डीएनए सैंपल लिया, गोदाम में आग लगने का मामला

khabarwala24NewsHapur : थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अन्तर्गत गांव लोधीपुर में जले हुए गोदाम में मिले जले हुए शव की शिनाख्त शनिवार को भी नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका डीएनए सैंपल लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत जलने के कारण ही हुई है। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि हो सकता है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24NewsHapur : थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अन्तर्गत गांव लोधीपुर में जले हुए गोदाम में मिले जले हुए शव की शिनाख्त शनिवार को भी नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका डीएनए सैंपल लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत जलने के कारण ही हुई है। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि हो सकता है कि कोई चोरी के नियत से अंदर घुसा हो और उससे लगी आग के कारण यह हादसा हुआ हो। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या था मामला

गांव मंसूरपुर निवासी संजय का लोधीपुर स्थित फर्नीचर का गोदाम है। इस गोदाम में पुराने फर्नीचर को ठीक करने का काम किया जाता है। बृहस्पतिवार देर शाम करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई थी। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और वापस लौट गई। शुक्रवार सुबह गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा और अंदर नुकसान का जायजा लेना शुरू किया तो ऊपर सीढिय़ों के पास एक व्यक्ति का जला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में गोदाम मालिक और यहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की थी, लेकिन शव के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

शनिवार को भी इस मामले में काफी पूछताछ के बाद पुलिस खाली हाथ है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसकी मौत की गुत्थी रहस्य बनी हुई है। हालांकि पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि हो सकता है कि कोई चोरी के इरादे से गोदाम में घुसा हो और शराब के नशे में गोदाम में खुद ही आग लगा बैठा हो और यह हादसा हुआ हो। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हर बिंदु को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Add1
Add1

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने डीएनए सैंपल लिया, गोदाम में आग लगने का मामला 42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News