Crime news मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Khabarwala24NewsHapur Crime news: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा क्षेत्र के एक फौजी व उसके परिवार को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक दंपती के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कस्बा बाबूगढ़ में चंडी मंदिर के पास रहने वाले शिवाजी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur Crime news: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा क्षेत्र के एक फौजी व उसके परिवार को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक दंपती के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कस्बा बाबूगढ़ में चंडी मंदिर के पास रहने वाले शिवाजी ने बताया कि वह भारतीय सेना में है। वर्तमान में उसकी तैनाती मेरठ कैंट में 510 आर्मी बेस वर्कशाप में है। पीड़ित के पड़ोस में छत्रपाल शर्मा के मकान में एक महिला रहती है। आए-दिन वह पीड़ित के परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज करती रही है। कुछ दिन पहले उसने पीड़ित की माता के साथ अभद्रता कर दी थी। विरोध पर हत्या की धमकी दी थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसके बावजूद भी महिला पक्ष के लोग उसपर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने धमकी दी थी अगर फौजी ने उनकी बात मानने से इन्कार किया तो वह उसे व उसके परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Crime news मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज Crime news मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज Crime news मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News