CRIME NEWS:अधिवक्ता के घर बदमाशों का धावा, वृद्धा को घायल कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी ले गए

CRIME NEWS:Khabarwala24NewsHapur:कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला टीचर्स कालोनी में दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने वृद्धा को बंधक बना लिया। मुंह मौजे और कपड़े ठूंसकर मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाशों ने पूरा घर खंगाल लिया। इसी बीच वृद्धा को होश आ गया और उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश लाखों का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

CRIME NEWS:Khabarwala24NewsHapur:कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला टीचर्स कालोनी में दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने वृद्धा को बंधक बना लिया। मुंह मौजे और कपड़े ठूंसकर मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाशों ने पूरा घर खंगाल लिया। इसी बीच वृद्धा को होश आ गया और उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश लाखों का माल लेकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
अधिवक्ता दुलीचंद पुष्कर ने बताया कि वे बृहस्पतिवार दस बजे के आसपास हापुड़ कचहरी आ गए थे। उनकी पत्नी गाजियाबाद एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और वे भी सुबह स्कूल चली गईं। एक बेटी स्कूल पढऩे गई हुई थी। उनकी 65 वर्षीय वृद्ध मां जयवती घर पर अकेली मौजूद थीं। दोपहर के समय करीब 11.30 बजे बाइक सवार दो बदमाश उनके घर पहुंचे और उनका नाम लेकर जानकारी करने लगे । मां ने बताया कि बेटा कचहरी गया है तो बदमाश पानी पीने के बहाने घर में घुस गए।

घर में घुसते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर मां को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने नशीली दवाई लगाकर लाए गए मौजों को उनके मुंह में ठूंस दिया और गले में अंगौछा डालकर हत्या का प्रयास किया। मां बेहोश हो गई तो बदमाशों ने घर खंगाल डाला। बदमाशों ने घर से 15 हजार रुपये की नकदी और लाखओं रुपये के आभूषण लूट लिए। इसी बीच मां को होश आ गया और उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की। लेकिन शोर शराबा सुनकर लोगों की आवाजें आने लगी और बदमाश फरार हो गए। वृद्धा को गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

लोगों को लगा बदमाश घर में हो गए हैं कैद :

वृद्धा का शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। लोगों को लगा कि बदमाश अभी भी घर के अंदर ही मौजूद हैं और उन्होंने घर के बाहर ताला लगा दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ताले तो खुलवाया गया तो घर में बदमाश मौजूद नहीं थे। आपको बता दें कि बदमाश लोगों के एकत्र होने की भनक लगते ही फरार हो गए। अधिवक्ता ने मामले में तहरीर दी है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस :

पुलिस गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। कुछ संदिग्ध लोगों की फुटेज मिली हैं, उनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Crime news:अधिवक्ता के घर बदमाशों का धावा, वृद्धा को घायल कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी ले गए Crime news:अधिवक्ता के घर बदमाशों का धावा, वृद्धा को घायल कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी ले गए Crime news:अधिवक्ता के घर बदमाशों का धावा, वृद्धा को घायल कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी ले गए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News