Crime News Khabarwala24News Hapur: नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर में मकान का बैनामा कराकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 41 लाख रुपये हड़प लिए। लेकिन भुगतान पूरा मिलने के बाद भी आरोपी मकान पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। पीडि़त ने दंपती समेत चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है मामला
देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अर्जुन नगर निवासी जगमोहन सिंह ने बताया कि उसकी रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले प्रमोद कुमार व बुर्ज मोहल्ला निवासी ललित से जान पहचान थी। कुछ दिन पहले उन्होंने इन लोगों से एक मकान खरीदने की इच्छा जाहिर की थी।जिसके बाद इन दोनों ने नवज्योति कालोनी निवासी भावना कौशिक व उसके बीच बाबूगढ़ के गांव सिमरौली स्थित एक मकान का सौदा 41 लाख रुपये में तय कराया था। भावना कौशिक और उसके पति विशाल कुमार ने इस मकान पर 27 लाख रुपये का बैंक लोन लिया हुआ है। दोनों ने पीडि़त को आश्वासन दिया था कि जब वह मकान का बैनामा कर लेंगे तो वह बैंक लोन के रुपये जमा कर देंगे। इसके साथ ही मकान के विद्युत कनेक्शन को भी हटवा देंगे।
आरोपयों के झांसे में आ गए पीड़ित
चारों आरोपियों द्वारा दिए गए झांसे में वह आ गया। भरोसा कर इन लोगों ने चेक के माध्यम से 40.90 लाख और दा हजार रुपये नगद दिए थे। बैनामे के लिए जब वह रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचा तो पता चला कि दोनों ने बैंक लोन के रुपये जमा नहीं किए हैं।इस दौरान दोनों ने बैनामा करने के बाद रुपये जमा कराने की बात कही थी। 21 नवंबर 2022 मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। कुछ दिन पहले दोनों ने अधिवक्ता के जरिए पीडि़त को एक नोटिस भेजा। जिसमें मकान का सौदा 41 लाख रुपये की जगह 71 लाख रुपये में तय होना दर्शाया गया है। आरोपियों ने उनका एक बैंक चेक भी बाउंस करा दिया।
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पांच फरवरी 2023 को मकान पर कब्जा करने की बात पर दोनों अपने तीन अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। अब आरोपी मकान पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में भावना कौशिक, विशाल कुमार, प्रमोद, ललित और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।



