समाना के पास तालाब में गिरी कार, चार की मौत

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव समाना के निकट तालाब में बुधवार  रात एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों के शव और गाड़ी को बाहर निकाल लिया है। चारों लोग गाजियाबाद से लौट रहे थे। रात […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव समाना के निकट तालाब में बुधवार  रात एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें चारों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों के शव और गाड़ी को बाहर निकाल लिया है। चारों लोग गाजियाबाद से लौट रहे थे। रात में गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके चलते यह हादसा होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम समाना निवासी राहुल, हारुण, शौकीन व मूलरूप से बुलंदशहर जनपद निवासी अरुण गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में पार्किंग की ठेकेदार का काम करते थे। बुधवार की रात को वह गाजियाबाद से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह ग्राम समाना के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। जिसमें चारों लोग डूब गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत कर पुलिस ने चारों के शवों को गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया। गाड़ी को भी तालाब से निकलवाया गया।

हादसे से मचा कोहराम

तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत होने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतकों को परिजन में कोहराम मच गया। आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News