HAPUR NEWS: कार की चपेट में आने से बसपा नेता व मीट कारोबारी की मौत

KHABARWALA 24 NEWS GARHMUTKESHWAR (HAPUR News): कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर के निकट नमाज पढ़कर सड़क पार करने के लिए खड़े मुरादाबाद के वरिष्ठ बसपा नेता एवं मीट कारोबारी की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

KHABARWALA 24 NEWS GARHMUTKESHWAR (HAPUR News): कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर के निकट नमाज पढ़कर सड़क पार करने के लिए खड़े मुरादाबाद के वरिष्ठ बसपा नेता एवं मीट कारोबारी की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला मुरादाबाद के थाना गल शहीद क्षेत्र के अंतर्गत गांव असालतपुरा निवासी बसपा नेता एवं मीट कारोबारी एहतेशामुल हक पिछले कई दिनों से दांतों में हो रही बीमारी से परेशान थे। शुक्रवार को वह अपने भाई अंजार हुसैन, वारिस अली, नदीम के साथ कार से सवार होकर वह नोएडा दवाई लेने के लिए जा रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरुपुर के निकट दिल्ली-लखनऊ हाईवे-नौ पर स्थित मस्जिद में वह जुमे की नमाज पढ़ने के लिए रुक गए। नमाज पढ़ने के बाद एहतेशामुल हक मस्जिद से बाहर आए और सड़क पार करने के लिए खड़े हो गए। इस दौरान हापुड़ की ओर से तेज गति से आई एक सफेद रंग की कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। उनके भाई ने स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंच गए। वहां उनकी गंभीर दशा को देखकर हापुड़ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News