Shakti Didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी

Shakti Didi Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी (YOGI)सरकार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसके तहत हर बुधवार 2 महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) Shakti Didi की टीम गांव और शहरों के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं को सरकार की महिला प्रधान योजनाओं के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Shakti Didi Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी (YOGI)सरकार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसके तहत हर बुधवार 2 महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) Shakti Didi की टीम गांव और शहरों के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं को सरकार की महिला प्रधान योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही शक्ति दीदी विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके वो उनकी समस्याओं का निदान भी कराने का प्रयास करेंगी। ग्राम और न्याय पंचायतों में घूमने के दौरान शक्ति दीदी के साथ ग्राम, न्याय पंचायत के लिए नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर और अन्य भी मौजूद रहेंगे।

शहरी क्षेत्र में भी कार्य करने की सौंपी जिम्मेदारी

शहरी क्षेत्रों में भी मोहल्लावार इसी प्रकार से कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही संपन्न कराई जाएगी। बता दें कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को समर्पित योगी सरकार की मिशन शक्ति योजना के अगले चरण के लिए विभागवार कार्ययोजना का निर्धारण कर दिया गया है। गृह विभाग को शक्ति दीदी के रूप में प्रस्तावित रूपरेखा पर कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिलाओं से तीन बिंदुओं पर किया जाएगा संवाद

ग्राम, न्याय पंचायतों के साथ शहरी क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से ‘शक्ति दीदी’ द्वारा अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों से समन्वय कर तीन प्रमुख बिंदुओं पर ग्राम और न्याय पंचायत की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इनमें पहला बिंदु महिला सुरक्षा पर जागरूकता का प्रसार करना होगा, जबकि दूसरा बिंदु विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना होगा। वहीं तीसरा बिंदु महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व फोरम के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

कानूनों के प्रति दी जाएगी जानकारी

शक्ति दीदी का मुख्य संदेश महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं और मुद्दों पर समझ बनाना होगा। महिलाओं और बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज निषेध, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम एवं भारतीय दंड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराध की जानकारी देना होगा। उन्हें ये भी बताया जाएगा कि कैसे वे इन कानूनों का उपयोग करके अपने खिलाफ होने वाले अपराधों को रोक सकती हैं।

विभिन्न योजनाओं के बारे में किया जाएगा जागरूक

शक्ति दीदी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग करेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी), राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेंटर सेफ सिटी योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना हो और महिला ई-हाट जैसे योजना शामिल हैं। इन सभी योजनाओं के बारे में हर तरह की जानकारी देने के साथ ही इनका लाभ लेने के लिए क्या कदम उठाए जाएं, इस विषय पर भी जागरूक करेंगी।

हेल्पलाइन नंबरों के बारे में किया जाएगा जागरूक

शक्ति दीदी महिलाओं को महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए योगी सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और फोरम के संबंध में भी जानकारी प्रदान करेंगी। महिलाओं को वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्प लाइन नम्बर-1026. चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर -1098, वन स्टाप सेंटर-181 साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एंबुलेंस सेवा- 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी Shakti didi योगी सरकार चलाएगी मुहिम, महिलाओं को किया जाएगा जागरूक, हर बुधवार घर-घर जाएंगी शक्ति दीदी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News