कारोबार में शुरुआती तेजी के बाद अस्थिर हुआ बाजार

खबरwala 24 न्यूज : बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही, हालांकि बाद में आई अस्थिरता से दोनों सूचकांकों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 139.34 अंक चढ़कर 60,244.84 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 39.35 अंक बढ़कर 17,935.05 अंक पर था। बाद में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज : बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही, हालांकि बाद में आई अस्थिरता से दोनों सूचकांकों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 139.34 अंक चढ़कर 60,244.84 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 39.35 अंक बढ़कर 17,935.05 अंक पर था। बाद में दोनों सूचकांकों में अस्थिरता आई और उन्होंने शुरुआती लाभ गंवा दिया। सेंसेक्स 23.4 अंक की गिरावट के साथ 60,082.10 अंक पर आ गया।

निफ्टी 9 अंक टूटकर 17,879.85 अंक पर था। सेंसेक्स में, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और मारुति बढ़त पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और तोक्यो के बाजारों में तेजी थी। शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News