CLOSE

Bulandshar सिपाही पति ने पत्नी को मारी गोली, सिपाही को भेजा जेल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Bulandshar: यूपी के बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में कासगंज में तैनात सिपाही पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि इस दौरान सिपाही विनोद कुमार ने अपनी पत्नी संगीता के साथ मारपीट की और गोली मार दी। गोली पत्नी के पैर में लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Add2
Add2

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार जनपद कासगंज में तैनात सिपाही विनोद कुमार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा स्थित अपने घर दो दिन की छुट्टी पर आया हुआ था । रविवार की रात को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद उसके पैर में लाइसेंसी हथियार से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिपाही पति को किया गिरफ्तार

इस मामले में सिपाही की पत्नी संगीता ने कोतवाली बुलंदशहर देहात में पति के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-