CLOSE

BJP लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

BJP Khabarwala 24 Hapur News : (गौरव शर्मा) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 अक्टूबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्राप्त हो गया है। सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री के दौरे और जनपद में होने वाले अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को लेकर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री असीम अरूण ने प्रीत विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता की।
असीम अरूण ने कहा कि मंगलवार को जनपद में अनुसूचित वर्ग का सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में भाजपा की पश्चिम क्षेत्र से संबंधित सभी जिलों में अनुसूचित वर्ग के महिला, पुरुष और युवा शामिल होंगे। सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्​देश्य पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में विशेषकर अनुसूचित जाति को आगे बढ़ाने में कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया गया। इससे अमीर-गरीब का फासला दूर किया गया है। इस सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने की योजना है। साथ ही ऐसे काफी योजनाएं हैं, जिनसे अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिला।

इसके बाद मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी कि कैसे विकास को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव और कुछ समय पहले हुए नगर निकाय के चुनाव में अनुसूचित वर्ग का भारी समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिला। वर्ष 2024 में जो लोकसभा का चुनाव हो रहा है, उसमें भी अनुसूचित जाति के लोगों का समर्थन पार्टी को भरपूर मिलेगा। क्योंकि पार्टी की नीति है सबको साथ लेकर सबका विकास करने की।

Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव दूर नहीं है। पार्टी को अनुसूचित ही नहीं हर वर्ग के लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सौ प्रतिशत समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को मिलेगा। हापुड़ को इसके लिए क्यों चुना गया, इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि हापुड़ में अनुसूचित जाति के लोगों की काफी संख्या है। हापुड़ ठीक लोकेशन पर स्थित है, यहां पर सड़कों की बढ़िया कनेक्टिविटी भी है। हापुड़ के लोगों की इस प्रकार के सम्मेलन में रूचि भी ज्यादा है। इसलिए इसे चुना गया।

पश्चिम उत्तर से आएंगे सम्मेलन में लोग
असीम अरूण ने कहा कि अनुसूचित जाति सम्मेलन में जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे तो इसमें सिर्फ हापुड़ के ही नहीं बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला, पुरुष, युवा भाग लेने के लिए आएंगे। जनसभा के लिए प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई है।

प्रदेश की 80 सीट जीतने की योजना बनाकर लोकसभा चुनाव में उतरेगी पार्टी
असीम अरूण ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों को जीतने का उद्​देश्य भाजपा की ओर से तय किया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की तो पार्टी सभी सीट जीतेगी। इसमें सभी पदाधिकारी पूरी जी जान से जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसोदिया, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, मयंक गोयल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता Bjp लोकसभा में सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी भाजपा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राज्यमंत्री असीम अरूण ने की प्रेस वार्ता

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-