Upcoming Tata Cars in 2024 इलेक्ट्रिक टाटा कर्व से लेकर इलेक्ट्रिक सफारी तक, टाटा इस साल लाने जा रही नई कारें

Khabarwala 24 News New Delhi : Upcoming Tata Cars in 2024 भारतीय बाजार में 4 नई कारें लाने वाली है टाटा मोटर्स। नए मॉडल्स में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कार भी शामिल होगी। नई टाटा कर्व में डुअल स्क्रीन सेटअप मिलेगा। इसके अलावा ये 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, सनरूफ, वेंटीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Upcoming Tata Cars in 2024 भारतीय बाजार में 4 नई कारें लाने वाली है टाटा मोटर्स। नए मॉडल्स में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कार भी शामिल होगी। नई टाटा कर्व में डुअल स्क्रीन सेटअप मिलेगा। इसके अलावा ये 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, सनरूफ, वेंटीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 500 किलोमीटर तक जा सकती है। आगे जानिए टाटा कौन-कौन सी कारें लाने वाली है।

Tata Curvv EV (Upcoming Tata Cars in 2024)

Tata Curvv EV इस साल जून के बाद शोरूम्स में एंट्री कर सकती है। इसके बाद फेस्टिव सीजन में इसके पेट्रोल/ डीजल वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। इस कूप स्टाइल की SUV में हाई ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा। कार का स्टीयरिंग व्हील हैरियर और सफारी की तरह होगा।

Tata Harrier EV (Upcoming Tata Cars in 2024)

इलेक्ट्रिक टाटा हैरियर जून 2024 के बाद लॉन्च होगी। इसका कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। कार लगभग कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही होगी। इसमें नए स्टाइल के ग्रिल और बंपर देखने को मिलेंगे। सफारी और हैरियर दोनों 60kWh के बैटरी पैक के साथ आ सकती हैं। रेंज 500 किमी तक जा सकती है।

Tata Safari EV (Upcoming Tata Cars in 2024)

टाटा इलेक्ट्रिक सफारी भी लाने वाली है, जो इस साल (2024) में फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है। नए ईवी बैज के साथ ये कार फ्लश डोर हैंडल, नए डिजाइन किए हुए टेललैंप, नए LED लाइट बार और अपडेट किए हुए बंपर के साथ आएगी। ई-सफारी को 30 से 35 लाख और ई-हैरियर को 24 से 28 लाख की कीमत (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News