Tata Motors Festive Offer 3 लाख तक सस्‍ती ट‍ियागो, पंच और नेक्‍सॉन कार, जान‍िए टाटा मोटर की कार का नया रेट

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Motors Festive Offer अगर आप भी फेस्‍ट‍िव सीजन शुरू होने पर टाटा की कार खरीदने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां, टाटा मोटर्स की तरफ से कारों पर भारी ड‍िस्‍काउंट द‍िया जा रहा है। इससे टाटा की कारें 3 लाख […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Motors Festive Offer अगर आप भी फेस्‍ट‍िव सीजन शुरू होने पर टाटा की कार खरीदने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां, टाटा मोटर्स की तरफ से कारों पर भारी ड‍िस्‍काउंट द‍िया जा रहा है। इससे टाटा की कारें 3 लाख रुपये तक सस्‍ती हो गई हैं।

Tata Motors Festive Offer  टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों की कीमत काफी कम कर दी है। उन्होंने टाटा टियागो की कीमत 40,000 रुपये, टाटा पंच की कीमत 1.2 लाख रुपये और टाटा नेक्सन की कीमत 3 लाख रुपये तक कम कर दी है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्श‍ियल ऑफ‍िसर विवेक श्रीवत्सा ने कहा कि कस्‍टमर इस अनोखे मौके का फायदा उठाकर टाटा की गाड़‍ियां ज्‍यादा से ज्‍यादा खरीदेंगे।

31 अक्टूबर तक उठा सकते ग्राहक इसका फायदा (Tata Motors Festive Offer)

टाटा मोटर्स की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि यह खास त्योहारी ऑफर कुछ कुछ ही समय के लिए उपलब्ध है। यह ऑफर सभी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गाड़ियों पर लागू होगा और इसका फायदा आप 31 अक्टूबर, 2024 तक उठा सकते हैं। इसका मतलब हुआ क‍ि यद‍ि आप 31 अक्टूबर के बाद गाड़ी खरीदेंगे तो आपको इस खास ऑफर का फायदा नहीं म‍िलेगा। कंपनी की तरफ से सबसे ज्‍यादा कटौती इलेक्‍ट्र‍िक कारों की कीमत में की गई है। इलेक्‍ट्र‍िक कारों के दाम तीन लाख रुपये तक नीचे आ गए हैं।

कटौती के बाद टाटा की कारों की शुरुआती कीमत (Tata Motors Festive Offer)

> ट‍ियागो: 4.99 लाख रुपये
> अल्‍ट्रोस: 6.49 लाख रुपये
> नेक्‍सॉन: 7.99 लाख रुपये
> हेर‍ियर: 14.99 लाख रुपये
> सफारी: 15.49 लाख रुपये

कंपनी ने शुरू क‍िया ‘फेस्‍ट‍िवल ऑफ कार्स’ ऑफर (Tata Motors Festive Offer)

टाटा मोटर्स की तरफ से सोमवार को ‘फेस्‍ट‍िवल ऑफ कार्स’ अभियान शुरू किया। इसमें कंपनी ने अपनी पसंदाीदा कारों और एसयूवी की कीमतें कम कर दी। टाटा मोटर्स के अनुसार यह खास त्योहारी ऑफर सभी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मॉडलों पर सीमित समय के लिए उपलब्ध होंगे। कीमत में कटौती डीलरशिप पर काफी अधिक इन्वेंट्री जमा होने के बीच हुई है। अगस्त में डीलर्स की तरफ से से कारों की बिक्री 4.5 प्रतिशत गिर गई। यह इस वित्तीय वर्ष में तीसरी गिरावट है। देश के शीर्ष तीन कार निर्माता मारुति सुज़ुकी, हुंदई और टाटा मोटर्स के डीलर्स से ग्राहकों की बिक्री क्रमशः 8.5 प्रतिशत, 12.9 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत गिर गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News