Skoda Kodiaq Special Discount 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, इस SUV पर ₹2.40 लाख की छूट, फौरन लपक लो, मौका चूकिएगा मत

Khabarwala 24 News New Delhi : Skoda Kodiaq Special Discount स्कोडा ऑटो इंडिया कोडियाक पर खास छूट दे रही है। हालांकि, यह ऑफर केवल 24 अप्रैल 2024 के लिए लागू है। ग्राहक इस SUV को केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं और 40,000 रुपये की भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Skoda Kodiaq Special Discount स्कोडा ऑटो इंडिया कोडियाक पर खास छूट दे रही है। हालांकि, यह ऑफर केवल 24 अप्रैल 2024 के लिए लागू है। ग्राहक इस SUV को केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं और 40,000 रुपये की भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं। स्कोडा कोडियाक पर अभी 2.40 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा कंपनी इस एसयूवी पर 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। हालांकि, यह सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इसकी कीमत में 2 लाख रुपये की कटौती की है, तो ग्राहक अभी अपने कुल 2.40 लाख रुपये बचा सकते हैं। अगर आप इस बुकिंग को कैंसिल करेंगे तो 30 अप्रैल 2024 तक आपके पूरे पैसे वापस भी हो जाएंगे।

5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी (Skoda Kodiaq Special Discount)

वेबसाइट के मुताबिक, स्कोडा कोडियाक का L&K वैरिएंट 2.40 लाख रुपये की छूट के साथ 39.99 लाख (एक्स-शोरूम) रु में उपलब्ध है। इसके अलावा आज कार बुक करने वाले ग्राहकों को 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है।

हर घंटे 24 मिनट का ऑफर (Skoda Kodiaq Special Discount)

ये ऑफर आज 24 अप्रैल 2024 को हर घंटे में 24 मिनट के लिए लागू है। इस एसयूवी को 4 कलर ऑप्शन मून व्हाइट, लावा ब्लू मेटालिक, ग्रेफाइट ग्रे और मैजिक ब्लैक में बुक किया जा सकता है।

स्कोडा कोडियाक के फीचर (Skoda Kodiaq Special Discount)

स्कोडा कोडियाक L&K के फीचर हाइलाइट्स में एक पैनोरमिक सनरूफ, 12-डायमेंशनल इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स, वेंटीलेटेड और हॉट फ्रंट सीट्स, 9 एयरबैग, चार-व्हील ड्राइव सिस्टम, 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हैंड्स फ्री पार्क असिस्ट शामिल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News