New KTM 390 Adventure Bike 30 जनवरी को भारत में मार्केट में आ रही नई KTM मोटरसाइकिल, आ गई फीचर्स की डिटेल

Khabarwala 24 News New Delhi :New KTM 390 Adventure Bike केटीएम अपने पोर्टफोलियो में नया मॉडल जोड़ने वाली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑफिशियली तौर पर घोषणा की है कि वो नई 390 एडवेंचर बाइक 30 जनवरी, 2025 को भारत में लॉन्च करेगी। KTM का लक्ष्य इस लेटेस्ट मॉडल के साथ अपनी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi :New KTM 390 Adventure Bike केटीएम अपने पोर्टफोलियो में नया मॉडल जोड़ने वाली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑफिशियली तौर पर घोषणा की है कि वो नई 390 एडवेंचर बाइक 30 जनवरी, 2025 को भारत में लॉन्च करेगी। KTM का लक्ष्य इस लेटेस्ट मॉडल के साथ अपनी स्थिति को भारतीय बाजार में मजबूत करना है। ये परफॉर्मेंस, एडवेंचर और स्टाइल की तलाश करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। डीलरशिप के अनुसार बुकिंग की राशि अलग-अलग है।

KTM 390 एडवेंचर में नया अपडेट (New KTM 390 Adventure Bike)

नई 390 एडवेंचर KTM की एक्सपेंडेड 390 लाइनअप का हिस्सा है, जिसमें हाल ही में पेश की गई 390 एंड्यूरो R भी शामिल है। दोनों मोटरसाइकिलों ने गोवा में इंडिया बाइक वीक (IBW) में भारत में अपनी शुरुआत की।

जहां KTM ने इन मॉडलों को दर्शकों के सामने पेश किया गया था। पॉपुलर 390 एडवेंचर के 390 एडवेंचर S में महत्वपूर्ण अपडेट हैं, जबकि 390 एंड्यूरो R भारत में KTM की डेडिकेटेड ऑफ-रोड लाइनअप की शुरुआत को भी दिखाता है। इन बाइक्स के पहले मालिक बनने के इच्छुक लोगों ने पहले से ही यूनिट्स को आरक्षित कर लिया है।

KTM 390 एडवेंचर S के फीचर्स (New KTM 390 Adventure Bike)

नई KTM 390 एडवेंचर S में एक प्रमुख जनरेशनल अपडेट है, जिसमें एक बिल्कुल नया 399cc लिक्विड-कूल्ड इंजन शामिल है, जो 45 बीएचपी और 40 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर वायर-स्पोक व्हील, एक लंबी विंडस्क्रीन, बेहतर विंड प्रोटेक्शन के लिए सेमी-फेयरिंग और सहज नेविगेशन और सूचना डिस्प्ले के लिए एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। 390 एडवेंचर S में नॉन-एडजस्टेबल सस्पेंशन भी है, जो इसे हाईवे टूरिंग और हल्की ऑफ-रोड स्थितियों के लिए आदर्श बनाता है।

KTM 390 एंड्यूरो R के फीचर्स (New KTM 390 Adventure Bike)

ऑफ-रोड के शौकीनों के लिए, 390 एंड्यूरो R एक डेडिकेटेड मशीन है जो ऊबड़-खाबड़ इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन का वादा करती है। इसमें ज्यादा ट्रैवल के साथ पूरी तरह से एडजस्टेबल सस्पेंशन, 21-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील और एक छोटी इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन है।

यह हार्डकोर ऑफ-रोडर चुनौतीपूर्ण ट्रेल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो इसे KTM के लाइनअप में एक शानदार पेशकश बनाता है। लॉन्च से पहले देशभर में चुनिंदा KTM डीलरशिप ने नई 390 एडवेंचर एस और 390 एंड्यूरो R के लिए अनऑफिशियली बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News