Maruti Suzuki Electric Cars मारुति सुजुकी ने खास ब्लूप्रिंट e For Me का किया ऐलान, इलेक्ट्रिक कारों को मिली नई पहचान

Khabarwala 24 News New Delhi : Maruti Suzuki Electric Cars इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री से पहले मारुति सुजुकी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। कंपनी ने खास ब्लूप्रिंट ‘e For Me’ का ऐलान किया है, जो एक तरह से मारुति की स्ट्रेटेजी है। इसके तहत कंपनी कस्टमर्स की पसंद के मुताबिक इलेक्ट्रिक कार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Maruti Suzuki Electric Cars इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री से पहले मारुति सुजुकी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। कंपनी ने खास ब्लूप्रिंट ‘e For Me’ का ऐलान किया है, जो एक तरह से मारुति की स्ट्रेटेजी है।

इसके तहत कंपनी कस्टमर्स की पसंद के मुताबिक इलेक्ट्रिक कार बनाएगी। ‘e For Me’ की पहली बानगी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में देखने को मिलेगी। जब पहली इलेक्ट्रिक कार e VITARA से पर्दा उठेगा। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के लिए ‘e For Me’ स्ट्रेटेजी काफी मायने रखती है। मारुति दो तरह से ‘e For Me’ का जमीन पर उतारेगी। आइए जानते हैं कि यह सब कैसे होगा…

‘e For Me’ का फ्यूचर (Maruti Suzuki Electric Cars)

इलेक्ट्रिक प्रोडेक्ट्स : मारुति सुजुकी, e VITARA के साथ इलेक्ट्रिक कार के सफर की शुरुआत करेगी। यह इसकी पहली ईबॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी है। दावा है कि ई विटारा की एंट्री एक नया चैप्टर शुरू करेगी। यह साबित करेगा कि मारुति की इलेक्ट्रिक कारें खासतौर पर लोगों की पसंद के हिसाब से डिजाइन की जाती हैं।

इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम : इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए कई चीजों की जरूरत है। एक ऐसा इकोसिस्टम डेवलप करना शामिल है जहां इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसमें ईवी सपोर्ट और चार्जिंग इंफ्रॉस्ट्रक्चर जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।

मारुति का अहम विजन (Maruti Suzuki Electric Cars)

‘e For Me’ विजन के बारे में विस्तार से बताते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि हमारा ‘ई फॉर मी’ विजन भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन में अहम कदम है।

भरोसेमंद ऑटो कंपनी (Maruti Suzuki Electric Cars)

मारुति सुजुकी चार दशक से भी ज्यादा समय से भारत का भरोसेमंद ऑटो कंपनी है। हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक रिवॉल्यूशनरी नजरिया (‘e For Me’) पेश कर रहे हैं, जो ग्राहकों पर फोकस करता है। कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक कार, बेहतरीन टेक्नोलॉजी और शानदार चार्जिंग इंफ्रॉस्ट्रक्चर को आपस में जोड़ेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News