All MG Motor India Vehicles दनादन बिक रही ये इलेक्ट्रिक कार, 332 किमी रेंज, एम्बिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा, कीमत 9.99 लाख से शुरू

Khabarwala 24 News New Delhi : All MG Motor India Vehicles के लिए साल 2025 का दूसरा महीना कुछ खास नहीं रहा। कंपनी ने पिछले महीने कुल 4,002 यूनिट सेल की हैं, जो फरवरी 2024 में बिकी 4,532 यूनिट के मुकाबले 12 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है। हालांकि, MG Windsor की दम पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : All MG Motor India Vehicles के लिए साल 2025 का दूसरा महीना कुछ खास नहीं रहा। कंपनी ने पिछले महीने कुल 4,002 यूनिट सेल की हैं, जो फरवरी 2024 में बिकी 4,532 यूनिट के मुकाबले 12 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है। हालांकि, MG Windsor की दम पर कंपनी को ठीक-ठाक कस्टमर बेस मिला है। आइए, मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं…

MG Windsor (All MG Motor India Vehicles)

फरवरी 2025 में विंडसर को कुल 2,431 नए ग्राहक मिले। इस तरह ये ईवी कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही। आप इसे BaaS प्रोग्राम के तहत मात्र 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। सिंगल चार्ज पर ये 332 किलोमीटर तक रेंज देने में सक्षम है।

- Advertisement -

MG Hector (All MG Motor India Vehicles)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेक्टर का नाम है। इस पॉपुलर एसयूवी को पिछल महीने कुल 515 नए ग्राहकों ने खरीदा। ये आंकड़ा फरवरी 2024 में बिकी 1,826 यूनिट के मुकाबले 72 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है।

MG Comet (All MG Motor India Vehicles)

तीसरे नंबर पर देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस ईवी को पिछले महीने कुल 291 नए ग्राहक मिले। यह आंकड़ा फरवरी 2024 में बिकी 920 यूनिट के मुकाबले 68 प्रतिशत की कमजोरी का दर्शाता है।

MG ZS EV (All MG Motor India Vehicles)

बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर एमजी जेड एस ईवी का नाम है। फरवरी 2025 में इसकी कुल 399 यूनिट सेल की गई हैं। ये आंकड़ा फरवरी 2024 में बिकी 582 यूनिट के मुकाबले 31 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है।

- Advertisement -

MG Gloster (All MG Motor India Vehicles)

ग्लॉस्टर की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है। पिछले महीने इसकी कुल 102 यूनिट ही बिकीं। ये आंकड़ा फरवरी 2024 में बिकी 168 यूनिट के मुकाबले 39 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News