Hapur News पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें देवी देवताओं और राष्ट्र एवं समाज हित से जुड़ी झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। महाभारत कालीन पौराणिक गढ़मुक्तेश्वर गंगानगरी में हजारों साल से चली आ रही प्राचीन परंपरा के तहत सावन मास […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें देवी देवताओं और राष्ट्र एवं समाज हित से जुड़ी झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।

Hapur news पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया
महाभारत कालीन पौराणिक गढ़मुक्तेश्वर गंगानगरी में हजारों साल से चली आ रही प्राचीन परंपरा के तहत सावन मास की अंतिम रात को भगवान शिव पंखा महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष में प्राचीन मीरा रहती मैदान से बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें देवी देवताओं समेत राष्ट्र एवं सामाजिक से जुड़ी करीब दो दर्जन झांकियां शामिल रही। शोभा यात्रा में भगवान शिव का डोला सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा का क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच परंपरागत रीति रिवाज से शुभारंभ किया।
इससे पहले आयोजन समिति अध्यक्ष पंडित राम मोहन शर्मा, चौधरी मदनपाल सिंह, रजत चौहान, राजेश चौहान, पूर्व सभासद अनिल गुप्ता, तीर पुरोहित श्याम सुंदर शर्मा, यशपाल राणा, टीटू जाटव, बंटी जोशी, नीरज शर्मा समेत सैकड़ो भक्तों ने डाक खाने वाले शिव मंदिर, पंचायती मंदिर एवं देवी मैया के मंदिर में पंखे की वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना करते हुए उसे शोभायात्रा में भगवान शिव के डोले पर विराजमान किया। मुख्य बाजार और छोटा बाजार समेत विभिन्न स्थानों से होती हुई शोभायात्रा प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर में संपन्न हुई।

Hapur news पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया Hapur news पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया Hapur news पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया Hapur news पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया Hapur news पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया Hapur news पौराणिक गंगानगरी में शिव पंखा महोत्सव धूमधाम से मनाया

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News