Aaj Ka Rashifal कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिए अपना राशिफल; अपना शुभ अंक और रंग के बारे में भी जानें

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज यानी 20 अप्रैल 2024, शनिवार के राशिफल में 12 राशियों के लिए क्या खास है। कौन से उपाय, कौन सा अंक और रंग शुभ है? आर्थिक स्थिति, कामकाज और रिश्ते के मामले में आज का दिन कैसा रहेगा? आइए आज के कालचक्र राशिफल में कौन से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज यानी 20 अप्रैल 2024, शनिवार के राशिफल में 12 राशियों के लिए क्या खास है। कौन से उपाय, कौन सा अंक और रंग शुभ है? आर्थिक स्थिति, कामकाज और रिश्ते के मामले में आज का दिन कैसा रहेगा? आइए आज के कालचक्र राशिफल में कौन से उपाय बताए गए हैं? इनके बारे में जानते हैं।

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal)

धन का आगमन होगा, बचत भी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें। ज्यादा चिंतन स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। व्यर्थ का वाद-विवाद ना करें।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

आज कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, योग प्राणायाम करें। किसी नई योजना में निवेश से बचें।

शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal)

ज्यादा लाभ के चक्कर में धन हानि हो सकती है। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। मन शांत रखें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में सोच-समझकर ही निवेश करें।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal)

बढ़ते खर्च मुसीबत में डाल सकते हैं। ऑफिस में गलतियों को स्वीकार करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। जल्दबाजी में कहीं भी हस्ताक्षर ना करें।

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal)

धन में वृद्धि होगी, निवेश भी करें। दिनभर काम में व्यस्त रहेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। ज्यादा गुस्सा स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। गाड़ी संभलकर चलाएं, चोट लगने की संभावना है।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal)

रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कारोबार से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ घूमने के प्लान बनेगा। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। आज कानूनी मामलों से बचकर रहें।

शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal)

किसी पुरानी प्रॉपर्टी का सौदा हो सकता है। ऑफिस में आलस बिल्कुल ना करें। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। शुगर के रोगी अपना खास ध्यान रखें।
ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें।

शुभ अंक- 1
शुभ रंग- भूरा

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal)

किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी से अनबन संभव है। मां के स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। उधार का लेन-देन बिल्कुल ना करें।

शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी

धनु राशि (Aaj Ka Rashifal)

आत्मविश्वास से धन लाभ होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। भाई-बहन से कुछ गिफ्ट मिल सकता है। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। पैसों का लेन-देन संभलकर करें।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गोल्डन

 

मकर राशि (Aaj Ka Rashifal)

आय के नए स्रोत बनेंगे, धन में वृद्धि होगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पीठ या कमर में हल्का दर्द हो सकता है। ज्यादा जिद आपका नुकसान कराएगी।

शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में अपने काम ध्यानपूर्वक करें। पारिवारिक विवाद खत्म हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। नई प्रॉपर्टी से पहले पेपर्स जांच लें।

शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला

मीन राशि (Aaj Ka Rashifal)

किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च होगा। किसी बड़े कार्य में सफलता हासिल होगी। आपका खुशनुमा अंदाज नए रिश्ते बनाएगा। ज्यादा भागदौड़ से तबीयत बिगड़ सकती है। किसी से धोखाधड़ी बिल्कुल ना करें।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News