Aaj ka Rashifal केंद्र योग से आज मेष, सिंह और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए दिन रहेगा भाग्यशाली

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 12 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा का मंगल और गुरु के साथ केंद्र योग बनेगा। जो एक शुभ योग होगा। साथ ही आज शुक्र भी अस्त हो रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, करियर और कमाई के लिए शुभ दिन (Aaj ka Rashifal)

आज का दिन मेष राशि के लागो के लिए करियर और कमाई के मामले मे अच्छा है। लेकिन आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बैंकिंग से संबंधित काम मे आपको आज लाभ मिल पाएगा। आपके सितारे बतात किं विदेशी क्षेंत्रों से संबंधित काम में आज आपको फायदा मिलने का योग बना है। लेकिन आज खर्च बजट से बाहर भी जा सकता है इसलिए अपने खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। सेहत के मामले में भी आज आपको ध्यान देना होगा, सेहत पर भी आज आपको खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका मतभेद हो सकता है। पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी पुरानी दबी समस्या के उभरने से परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

- Advertisement -

वृषभ राशि, भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

वृषभ राशि के लागो के लिए आज का दिन पंचम चंद्रमा होने से शुभ रहेगा। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से संबंधित है उनको कल फायदा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कल का दिन वृषभ राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा जिससे कम प्रयास में आप बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंग। गिफ्ट आइटम के कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। लव लाइफ के मामले मे आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ आपको डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे भी आपके प्रेम बना रहेगा। खाने पीने के मामले में संयम रखना जरूरी है, उदर रोग से संबंधित समस्या आज हो सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि,भाग्य का विशेष सपोर्ट मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर सुख भाव में हो रहा है। ऐसे में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आप अपना काम योजना के अनुसार पूरा कर पाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति का योग बना हुआ है। जो लोग बिजली के उपकरण और वाहन से संबंधित काम करते हैं उनको आज भाग्य का विशेष सपोर्ट मिलेगा। आप आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा की भी योजना बना सकते है। पारिवारिक जीवन में आपको आज माता और मातृपक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। बच्चों के साथ आपका आज तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। सेहत के में मामले में आज वात संबंधी समस्या हो सकती है। कंधे और गर्दन में आपको आज कष्ट हो सकता है।

- Advertisement -

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि,आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे (Aaj ka Rashifal)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। बीते दिनों जो काम आपका अटक गया था उसे पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी मे आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज साहसिक कार्यों और निर्णयों से लाभ ले पाएंगे। परिवार में आज आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन आज बढिया रहेगा। आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का मतभेद या तनाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। किसी सगे संबंधी से आपको आज सहयोग और अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। जोखिम वाले काम में आज सतर्क रहे, चोट लगने की आशंका रहेगी। योग ध्यान करना फायदेमंद होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि,मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन राजनीतिक और सामाजिक कार्य मे सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आज आप किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी मे आप आज अपना काम पूरा कर पाएंगे लेकिन आपके लिए जरूरी है कि ऑफिस की राजनीति से आपको आज दूर रहना चाहिेए। अपने काम के काम रखें, दूसरों के मामलों मे हाथ डालने से आपको आज बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज बड़े भाई के साथ आपको सामंजस्य बनाकर रखना चाहिए, सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। दोस्तो से भी सहयोग पाएंगे। सेहत के मामले में आज रक्तचाप से संबंधित समस्या हो सकती है, हृदय रोग की समस्या जिनको है वह परहेज और संयम का ध्यान रखे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि,अनचाहे खर्च होंगे (Aaj ka Rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप थोड़े भावुक हो सकते है। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते है। इसलिए आज आपको किसी की बातो में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। आर्थिक मामलों मे आज कुछ अनचाहे खर्च होने का योग बना हुआ है। नौकरी मे आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज कारोबार मे भी लाभ मिलेगा। अगर आज आप कोई नया काम भी शुरू करेंगे तो इसमे भी आपको आज भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा पर आज छात्रों को ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से आपको आज परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन मन मे आज किसी बात को लेकर द्वंद चलता रहेगा इसलिए किसी प्रकार के फैसला लेने में आपको आज जल्दबाजी करने से बचना होगा। जिन जातकों को सर्दी जुकाम की समस्या है आज उनकी परेशानी बढ सकती है। आप आज बाहरी खान पान से परहेज करें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

तुला राशि,बिजनेस में आज लाभ मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

आज का दिन तुला राशि के जातको के लिए खर्चीला रहेगा। कामकाज में भी आज आपको उलझन का सामना करना होगा। नौकरी में दिन आपका मिलाजुला रहेगा। कोई काम आज बनते-बनते अटक सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बिजनेस में आज लाभ मिलेगा, जो लोग रेडीमेड वस्त्र और फैशन के काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। घर परिवार के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता परेशानी हो सकती। किसी सगे संबंधी की वजह से आज आपको मानसिक तनाव होने की आशंका है। अपनी सेहत का भी आज आपको ध्यान रखना होगा। वात और कफ संबंधी समस्या हो सकती है। संतुलित और संयमित आहार लेना बेहतर होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि,आज का दिन आपका सुखद बीतेगा (Aaj ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक और उन्नतिदायक है। आपको आज भाग्य विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्रदान कर सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। साथी सहकर्मियों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर परिवार के मामले में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा, जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा उत्साह से भरपूर रहेंगे, बीमार चल रहे जातको के स्वास्थ्य में भी आज सुधार दिखेगा। लव लाइफ मे प्रेमी के साथ रिश्ता प्रगाढ बनेगा।​

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

धनु राशि,आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा (Aaj ka Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा है। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे है उनको आज कामयाबी मिलेगी। आप आज सरकारी काम में आज सफलता पाएंगे। पारिवारिक जीवन भी आज आपका अनुकूल और सुखद रहेगा। आपके लिए आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का संयोग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किस मित्र से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे, शाम का समय आपका प्रेमी के साथ रोमांटिक बीतेगा। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी। लेकिन जिन जातकों को घुटनों से संबंधित समस्या है वह अपना ध्यान रखें, परेशानी बढ सकती है। आपको आज पित्तवर्धक भोजन से परहेज करना चाहिए।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और देवी लक्ष्मी को लौंग अर्पित करें।

मकर राशि,आपका प्रभाव और सम्मान बढा रहेगा (Aaj ka Rashifal)

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। चंद्रमा के भाग्य भाव में संचार से आपका दिन आज सफलतादायक रहेगा। आपको आज अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलने का योग बना है। किसी अधूरे अटके काम को पूरा कर पाने में भी आज आप सफलता पाएंग। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है। आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर परिवार में आज आपके सुख शांति का माहौल बना रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है। आप आज कुछ नया काम भी आज शुरू कर पाएंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा, कुछ जातकों को आज कफ जनित समस्या होने की आशंका है, योग ध्यान करना फायदेमंद होगा,मानसिक शांति मिलेगी

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज बहते जल में बताशे प्रवाहित करना चाहिए।

कुंभ राशि,लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग से आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी बदलाव से आपको आज परेशानी भी होने वाली है। कामकाज में आज मन नहीं लगेगा और मन मे इधर उधर की बातें आएंगी जिससे आपका मन विचलित होगा। आपके लिए जरूरी है कि आप कार्यक्षेत्र में सभी से तालमेल बनाए रखें और सोच विचार कर बात करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। घर परिवार के मामले में आज आपको जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पर सकता है। किसी सगे संबंधी के व्यवहार की वजह से आज आपका मूड भी खराब होगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा, प्रेमी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज अपना ध्यान रखें, मानसिक तनाव और शरीर के ऊपरी भाग मे परेशानी संभव है। जिन जातको को सर्वाइकल की समस्या है वह अपना विशेष ध्यान रखें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मीन राशि, धर्म अध्यात्म में आज रुचि लेंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपको आज कामकाज में सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपका काम कुछ अधिक परिश्रम और प्रय़ास से पूरा हो पाएगा। लोहा और रसायन के काम से जुडे़ जातको के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी होगा। आपका झुकाव आज धर्म अध्यात्म की ओर रह सकता है। लेकिन मन में आज कुछ इधर उधर के विचार आकर विचलित कर सकते है। घर परिवार में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा लेकिन साथ होकर भी किसी बात से दूरी का अहसास बना रह सकता है। संतान संबंधी विषयों मे आज आपकी चिंता बनी रह सकती ह। किसी मित्र या पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, कोई परेशानी पहले से चल रही है तो इसकी अनदेखी से बचें नहीं तो आपकी समस्या आज बढ सकती है। तामसिक भोजन से आपको आज परहेज करना चाहिए नहीं तो शनि का प्रतिकूल प्रभाव बढ सकता है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-