AMKDT Trailer OUT पागल आशिक कैसे प्यार में बन गया हत्यारा, रिलीज हुआ अजय देवगन-तब्बू की फिल्म का ट्रेलर

Khabarwala 24 News New Delhi: AMKDT Trailer OUT अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का आखिरकार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक बार फिर से अजय और तब्बू की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। हालांकि, इस बार इन दोनों के बीच में जिमी शेरगिल भी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: AMKDT Trailer OUT अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का आखिरकार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक बार फिर से अजय और तब्बू की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। हालांकि, इस बार इन दोनों के बीच में जिमी शेरगिल भी नजर आ रहे हैं। पिछले ही दिनों मेकर्स ने इस म्यूजिक ड्रामा फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसके बाद से ही दर्शकों में ट्रेलर के लिए बेसब्री काफी बढ़ गई थी। आइए चलिए अब जानते हैं कि कैसा फिल्म का ट्रेलर।

 

ट्रेलर की शुरुआत में एक टीनएज कपल नदी किनारे बैठकर खूबसूरत व्यू का आनंद लेता दिख रहा है। इसके साथ बैकग्राउंड में आवाज आती है, ‘कृष्णा कोई हमें अलग तो नहीं करेगा ना?’ इस पर उसे जवाब मिलता है, ‘हम चेक किए थे अभी तक कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ।किसी ने ट्राई भी किया तो आग लगा देंगे दुनिया को।’ इसके बाद रोमांटिक सीन्स अचानक जेल एक मर्डर की कहानी में बदल जाते हैं।

अजय देवगन जेल में दिखेंगे (AMKDT Trailer OUT)

अगले सीन में अजय देवगन दिखते हैं, जो जेल में 2 मर्डर करने की जा काट रहे हैं, यही वो कृष्णा जिसने अपने प्यार से अलग न होने का वादा किया था। अब वो रिहा होने वाला है, लेकिन बाहर की दुनिया कृष्णा के लिए बिल्कुल बदल गई है। ट्रेलर 2 कहानियां एक साथ चल रही है, जिसमें युवा जोड़ी की लव स्टोरी देखने को मिल रहा है जिनकी जिंदगी एक हादसे के बाद बदल जाती है।

कब रिलीज होगी फिल्म (AMKDT Trailer OUT)

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में काजोल और अजय देवगन के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु महेश्वरी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News