Court news दुष्कर्म के दोषी युवक को दस साल की सजा, जुर्माना

court news Khabarwala 24 News (Hapur)-TC Verma: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को निर्णय सुनाया। जिसमें कोर्ट ने मामले के आरोपी को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर ढ़ाई हजार रुपये […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

court news Khabarwala 24 News (Hapur)-TC Verma: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को निर्णय सुनाया। जिसमें कोर्ट ने मामले के आरोपी को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर ढ़ाई हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

क्या था मामला

विशेष लोक अभियोजक हरेंद्र त्यागी ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि एक जनवरी 2019 उसकी नाबालिग पुत्री पढऩे के लिए कस्बा बाबूगढ़ के एक विद्यालय में गई थी। जहां से उनकी पुत्री को अमित पुत्र बुद्धप्रकाश निवासी गांव काकोड़ी थाना बाबूगढ़ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कीे। जांच के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो, दुष्कर्म, मारपीट अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आत्याचार निवारण अधिनियम की धारा बढ़ा दी और मामले के आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट चल रही थी।

न्यायाधीश ने सुनाई सजा

जहां पर न्यायाधीश श्वेता दीक्षित ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शिनवार को मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश श्वेता दीक्षित ने आरोपी अमित को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर ढ़ाई हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को चालीस दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। साथ ही अर्थदंड की अस्सी प्रतिशत धनराशि पीडि़ता को देने के लिए भी कहा है।

Court news दुष्कर्म के दोषी युवक को दस साल की सजा, जुर्माना Court news दुष्कर्म के दोषी युवक को दस साल की सजा, जुर्माना Court news दुष्कर्म के दोषी युवक को दस साल की सजा, जुर्माना

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News