गणपति विसर्जन, Hapur पुलिस सतर्क, एसपी ने दिए पुख्ता इंतजाम के आदेश

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ ( Hapur)में गणपति विसर्जन को लेकर हापुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गढ़ क्षेत्र के अठसैनी मध्य गंग नहर और ब्रजघाट के पुराना श्मशान घाट पर पहुंचकर विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ ( Hapur)में गणपति विसर्जन को लेकर हापुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गढ़ क्षेत्र के अठसैनी मध्य गंग नहर और ब्रजघाट के पुराना श्मशान घाट पर पहुंचकर विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला ( Hapur)

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने जोर देकर कहा कि गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों पर नाव, सेफ्टी जैकेट्स, और पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इसके अलावा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी इंतजाम पुख्ता किए ( Hapur)

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गणपति विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, इसलिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से पुख्ता किए जाएं। इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Add
Add

Add-----
Add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News