नई दिल्ली, 30 अगस्त (khabarwala24)। बांग्लादेश ने शनिवार को सिलहट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में नीदरलैंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 से लीड बना ली है।
सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 136 रन ही बना सकी।
सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडॉड ने 3.1 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। मैक्स 15 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद विक्रमजीत (4) भी चलते बने।
नीदरलैंड 7.1 ओवरों में दो विकेट गंवाकर महज 38 रन ही बना सकी थी, लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला रुक नहीं सका।
तेजा निदामनुरु 26 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आर्यन दत्त ने 8 गेंदों में 13 रन की नाबाद पारी खेली।
विपक्षी टीम के लिए तस्किन अहमद ने 28 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट निकाले। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तस्किन के अलावा, सैफ हसन ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक शिकार किया।
आसान टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने महज 13.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस टीम ने 26 के स्कोर पर परवेज हुसैन एमोन (15) का विकेट गंवा दिया था, जहां से तंजीद हसन तमीम ने कप्तान लिटन दास के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया।
तंजीद हसन तमीम 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे।
इसके बाद लिटन दास ने सैफ हसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।
कप्तान ने 29 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सैफ हसन 19 गेंदों में 36 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
नीदलैंड की तरफ से आर्यन दत्त और टिम प्रिंगल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
आरएसजी
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










