Bihar: कोबरा के लिए काल बना बच्चा, 1 साल के मासूम बच्चे ने दांत से काटा, जहरीले सांप की हुई मौत, डॉक्टर हैरान

Khabarwala24 News: बिहार (Bihar) के बेतिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने सबको चौंका दिया। एक साल का मासूम गोविंदा कुमार खेल-खेल में एक जहरीले कोबरा सांप को अपने दांतों से काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बच्चा बेहोश हो गया, लेकिन समय पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News: बिहार (Bihar) के बेतिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने सबको चौंका दिया। एक साल का मासूम गोविंदा कुमार खेल-खेल में एक जहरीले कोबरा सांप को अपने दांतों से काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बच्चा बेहोश हो गया, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब वह खतरे से बाहर है। घटना पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित मोहझी बनकटवा गांव में हुई है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरान हैं कि इतना छोटा बच्चा कोबरा जैसे खतरनाक सांप को कैसे काट सकता है।

क्या थी पूरी घटना? (Bihar News)

बच्चे की दादी मातेश्वरी देवी ने बताया कि दोपहर के समय गोविंदा की मां लकड़ी तोड़ने गई थी। उस वक्त गोविंदा घर के आंगन में खेल रहा था। तभी वहां एक जहरीला कोबरा सांप आ गया, जिसे किसी ने नहीं देखा। खेलते-खेलते मासूम गोविंदा ने सांप को पकड़ लिया और अपने दांतों से उसे काट लिया। सांप ने तड़पकर वहीं दम तोड़ दिया, लेकिन सांप के जहर का असर बच्चे पर भी हुआ और वह बेहोश हो गया।

बच्चे को मिला समय पर इलाज (Bihar News)

परिजनों ने तुरंत गोविंदा को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया। जीएमसीएच के डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत अब स्थिर है। उसे इंजेक्शन और दवाइयों के जरिए इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। समय पर इलाज मिलने के कारण गोविंदा की जान बच गई।

सांप की मौत का कारण (Bihar News)

डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला बेहद अनोखा है। बच्चे के काटने से सांप के सिर और मुंह में गहरी चोट लगी होगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, बच्चे को सांप के जहर का हल्का असर हुआ, जिससे वह बेहोश हो गया। समय पर इलाज ने बच्चे को बचा लिया।

लोगों में बच्चे के साहस की चर्चा

इस अनोखी घटना ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। लोग गोविंदा के साहस की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस मासूम की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News