Hapur डीएम अभिषेक पांडेय की तत्परता, दर्द से कराह रही महिला को पहुंचवाया अस्पताल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक पांडेय ने सड़क पर दर्द से कराह रही एक महिला को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने तुरंत अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक पांडेय ने सड़क पर दर्द से कराह रही एक महिला को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने तुरंत अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डीएम की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने खूब सराहना की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गौतमबुद्ध नगर के ऊंचा हमीरपुर निवासी दीपक की पत्नी आशा पिछले एक सप्ताह से पेट दर्द से पीड़ित थीं। बुधवार को दादरी के एक अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। शनिवार दोपहर को पेट दर्द फिर से बढ़ गया, और दीपक उन्हें छोटा हाथी में पीछे लिटाकर पिलखुवा के जीएस अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में आशा की हालत बिगड़ गई, और वह दर्द से कराहने लगी।

डीएम ने रुकवाई गाड़ी (Hapur)

इसी बीच धौलाना तहसील दिवस में जा रहे डीएम अभिषेक पांडेय ने उन्हें देखा कि छोटा हाथी में पीछे लेटी महिला कुछ परेशान है। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और तत्काल मामले की जानकारी की तो पता चला कि वह बीमार है। इस पर डीएम अभिषेक पांडेय ने तत्काल अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से आशा को सीएचसी धौलाना भिजवाया और सीएमओ डा.सुनील त्यागी को मामले की जानकारी देते हुए महिला का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।

मेरठ के अस्पताल में किया रैफर (Hapur)

सीएमओ भी टीम के साथ सीएचसी धौलाना पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने जांच में आशा की आंतों में इंफेक्शन पाया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वर्तमान में आशा का उपचार मेरठ में चल रहा है।

डीएम की सराहना

डीएम (Hapur)की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ की। दीपक ने कहा कि डीएम की संवेदनशीलता के कारण उनकी पत्नी को समय पर उपचार मिल सका। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक वरिष्ठ अधिकारी का इस तरह मदद करना प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाता है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News