Hapur में पशु चोर गिरोह के साथ पुलिस मुठभेड़: एक घायल, एक गिरफ्तार, कई फरार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ की थाना हापुड़ देहात पुलिस और पशु चोरी करने वाले गिरोह के बीच मंसूरपुर कट के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। फरार हुए अन्य साथियों की तलाश में पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ की थाना हापुड़ देहात पुलिस और पशु चोरी करने वाले गिरोह के बीच मंसूरपुर कट के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। फरार हुए अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छोटा हाथी वाहन, एक भैंस, एक तमंचा, और कारतूस बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, थाना हापुड़ देहात प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ मंसूरपुर कट के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। गोंदी कट के पास पहुंचने पर वाहन सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। एक अन्य आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके साथी जंगल की ओर भाग निकले।

बरामद सामान और आरोपियों की पहचान

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक भैंस, छोटा हाथी वाहन, एक तमंचा, और कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम रतुपुरा, थाना सिंभावली निवासी मोहसीन और मोहल्ला करीमपुरा, थाना हापुड़ (Hapur) नगर निवासी जुबैर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपराध का तरीका और आपराधिक इतिहास (Hapur)

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते थे और रात में मौका पाकर पशु चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किए गए पशुओं को बेचकर वे आर्थिक लाभ कमाते थे। बरामद भैंस थाना हापुड़ देहात क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस को फरार आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हापुड़ और आसपास के थानों में चोरी, गोकशी, और अन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच जारी है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News