यूपी के जनपद Azamgarh में मां के सिर चढ़ा खून, छह वर्षीय मासूम की गला दबाकर की हत्या

Khabarwala 24 News UP News : यूपी के जनपद आजमगढ़ (Azamgarh) में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने छह वर्षीय मासूम बेटी की गला घोटकर हत्या कर दिया। इतना नहीं नहीं मां ने अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को गंभीर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News UP News : यूपी के जनपद आजमगढ़ (Azamgarh) में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने छह वर्षीय मासूम बेटी की गला घोटकर हत्या कर दिया। इतना नहीं नहीं मां ने अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

आजमगढ़ जनपद (District Azamgarh) के गांव गौरा निवासी सुनील यादव, लखनऊ में वाहन चलाकर अपना और परिवार का पालन पोषण करते हैं। अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले वह घर आया था। सोमवार देर शाम उसकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

खुदकुशी का पहले किया प्रयास फिर बच्चों पर किया वार

सुनील ने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, जिससे वह और अधिक गुस्से में हो गई। गुस्से में उसने फंदे से लटककर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन वर्षीय बेटे का भी गला घोंट दिया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पत्नी के खिलाफ Azamgarh पुलिस से की शिकायत

इस सनसनी खेज वारदात की सूचना सूचना मिलते ही Azamgarh जनपद की मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News