Hapur में दंपती ने नौकरी का झांसा देकर ठगे 4.80 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur एक दंपती ने सरकारी नौकरी का लालच देकर एक महिला से 4.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur एक दंपती ने सरकारी नौकरी का लालच देकर एक महिला से 4.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार

हापुड़ (Hapur) के मोहल्ला राजीव विहार निवासी सोनिया कौर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति पवनजीत सिंह एक दवा कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत थे। इस दौरान उनकी गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी डॉ. पवन गौतम से जान-पहचान हुई। 22 जुलाई 2020 को डॉ. पवन गौतम और उनकी पत्नी शशि सिंह ने सोनिया के घर आकर राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए LIC में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बदले उन्होंने 5 लाख रुपये की मांग की।

नगद और बैंक के जरिए दी रकम

सोनिया कौर ने बताया कि नौकरी के झांसे में आकर उन्होंने दंपती को 3 लाख रुपये नगद और 2 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए। दो साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। जब 15 दिसंबर 2022 को उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो दंपती ने 20000 रुपये बैंक में जमा किए और शेष 4.80 लाख रुपये जल्द लौटाने का वादा किया।

गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी

सोनिया ने बताया कि 19 नवंबर 2024 की रात जब उन्होंने फिर से पैसे मांगे, तो दंपती ने फोन पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने लगातार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दंपती ने फोन उठाना बंद कर दिया। हताश होकर सोनिया ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली हापुड़ (Hapur)नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली हापुड़ (Hapur) प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। दोनों आरोपियों, डॉ. पवन गौतम और शशि सिंह, को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने ठगी और धमकी के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News