Hapur चोरी का सीमेंट बेचने के आरोपी में दुकानदार गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने चोरी का सीमेंट बेचकर मुनाफा कमाने वाले आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 कट्टे सीमेंट और ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को पकड़ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने चोरी का सीमेंट बेचकर मुनाफा कमाने वाले आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 कट्टे सीमेंट और ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

बुधवार की तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गांव गालंद में स्थित सैनेट्री की दुकान पर चोरी का सीमेंट बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर छापा मारा तो दुकानदार के होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली आ गई।

गाजियाबाद से लाता था दोस्त माल

पकड़ा गया आरोपी गांव गालंद निवासी टीकम सिंह है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोस्त किशनपाल और मनोज कुमार गाजियाबाद की लोहा मंडी में स्थित एक सीमेंट कंपनी में ठेकेदार है। जो वहां से माल चोरी करके सस्ते दामों में दे दिया करते थे। जिसके बाद अच्छे दामों में बेचकर मुनाफा कमाता था।

क्या कहती है पुलिस

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि आरोपी टीकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News