Hapur शौर्य तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बबली के नेतृत्व में गुरुवार को कसेरठ बाजार में “शौर्य तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा ऑपेशन सिंदूर के सफल ऑपरेशन में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बाजार बजाज […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बबली के नेतृत्व में गुरुवार को कसेरठ बाजार में “शौर्य तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा ऑपेशन सिंदूर के सफल ऑपरेशन में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बाजार बजाज से शुरू हुई यह यात्रा सनातन धर्म सभा पर विश्राम के साथ सम्पन्न हुई।

सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

तिरंगे के साथ कदमताल करते हुए व्यापारियों ने सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम देश की शान है और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बबली ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित किया।

यह रहे मौजूद

यात्रा में योगेंद्र अग्रवाल (मोनू), विकास गर्ग (मंत्री), अमित शर्मा, इंद्रसेन भुर्जी, सतीश सिंघाल, अनिल वर्मा, मनोज बिजली वाले, मुदित गोयल, अमित गोयल, रामनारायण जिंदल (मेठों), सुनील वर्मा, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, अरुण जैन, धनेश कुमार (धन्नो), मुकुल वैष्णेय, विजय मास्टर जी, आशु, योगेंद्र कोरी, अंकुर जिंदल, भजन लाल, रमेश चंद, नवीन जैन, संभव अग्रवाल, और विकास जैन जैसे प्रमुख व्यापारी शामिल थे।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News