IPL 2025 playoff MI vs DC दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस में भिड़ंत, प्लेऑफ के लिए अब होगी असली जंग, एक हार से बिगड़ जाएगी बात

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL 2025 playoff MI vs DC आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की लड़ाई अब दो टीमों के बीच रह गई है। इस तरह 21 मई को होने वाला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का क्वॉर्टरफाइनल सरीखा हो गया है। हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL 2025 playoff MI vs DC आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की लड़ाई अब दो टीमों के बीच रह गई है। इस तरह 21 मई को होने वाला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का क्वॉर्टरफाइनल सरीखा हो गया है। हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अपने आने वाले मैचों में इनमें से जो टीम बेहतर खेल दिखाएगी, वह प्लेऑफ का टिकट पाने की होड़ में आगे बढ़ जाएगी। मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। अगले मैच में जो विजेता होगा वह प्लेऑफ में जगह बनाने का तगड़ा दावेदार होगा।

मुंबई इंडियंस के पास कितना मौका (IPL 2025 playoff MI vs DC)

मुंबई इंडियंस के पास फिलहाल 14 अंक हैं। उसके दो मैच बचे हैं, जिसमें से एक होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, जबकि दूसरा पंजाब के साथ है। दिल्ली के खिलाफ अपने घरेलू हालात का फायदा उठाते हुए मुंबई की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहती है तो उसके आगे बढ़ने के चांसेज मजबूत हो जाएंगे। अगर मुंबई की टीम दिल्ली के खिलाफ अपना मैच हार जाती है तो फिर वह अगर-मगर के गणित में फंस जाएगी।

ढेर सारी दुआओं की होगी जरूरत (IPL 2025 playoff MI vs DC)

ऐसी हालत में मुंबई को दुआ करनी होगी कि पंजाब की टीम 24 मई को दिल्ली को हरा दे। इसके बाद मुंबई की टीम को 26 मई को होने वाले मुकाबले में पंजाब को हराना होगा। अगर मुंबई इंडियंस अपने दोनों बचे हुए मैच हार जाती है तो फिर वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। फिल्हाल मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ का टिकट कटाने के साथ-साथ टॉप-टू में जाने का भी मौका है। हालांकि इसके लिए उसे ढेर सारी दुआओं की जरूरत होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के पास कितना चांस (IPL 2025 playoff MI vs DC)

दिल्ली कैपिटल्स के पास फिलहाल 13 अंक हैं। उसके दो मैच बचे हुए हैं, इसमें से एक मैच मुंबई इंडियंस और दूसरा पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है। मुंबई के खिलाफ मैच में अगर दिल्ली की टीम हारती है तो उसके लिए आईपीएल 2025 की कहानी वहीं खत्म हो जाएगी। वजह, पंजाब के खिलाफ जीतकर भी वह 15 अंकों तक ही पहुंचेगी और मुंबई इंडियंस के 16 अंक से आगे नहीं निकल पाएगी।

मुंबई के पास टॉप-टू में जाने का मौका (IPL 2025 playoff MI vs DC)

मुंबई इंडियंस के पक्ष में सबसे बड़ी चीज उनका नेट रन रेट है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए उन्हें 18 अंकों की जरूरत होगी। इसके लिए पहले तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को हराना होगा। इसके बाद दुआ करनी होगी कि पंजाब और बेंगलुरु अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाएं, ताकि दोनों 17 अंक से आगे न बढ़ पाएं। अगर पंजाब और बेंगलुरु एक भी मैच जीत जाते हैं तो मुंबई चाहेगा कि गुजरात टाइटंस अपने दोनों मैच हार जाए।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News