Osama Bin Laden Family पाकिस्तान नहीं सऊदी अरब का रहने वाला था ओसामा बिन लादेन, फैमिली की इतनी थी इनकम

Khabarwala 24 News New Delhi : Osama Bin Laden Family पूरी दुनिया में जब भी आतंकवाद की बात होती है तो ओसामा बिन लादेन का जिक्र जरूर होता है। अलकायदा जैसे खूंखार संगठन का सरगना ओसामा बिन लादेन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कत्लेआम के लिए जाना जाता है। यहां तक कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Osama Bin Laden Family पूरी दुनिया में जब भी आतंकवाद की बात होती है तो ओसामा बिन लादेन का जिक्र जरूर होता है। अलकायदा जैसे खूंखार संगठन का सरगना ओसामा बिन लादेन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कत्लेआम के लिए जाना जाता है। यहां तक कि अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के पीछे भी लादेन का ही दिमाग था।

दो मई, 2011 को अमेरिका के नेवी सील कमांडो ने उसे पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था। खास बात यह है कि ओसामा अपने अंतिम दिनों में पाकिस्तान में ही छिपकर रहा और उसे पाकिस्तान सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त था। ओसामा बिन लादेन के बारे में बहुत से लोगों को लगता है कि वह पाकिस्तान का ही रहने वाला था, लेकिन यह जानकारी गलत है।

रईस बिजनेसमैन परिवार से था (Osama Bin Laden Family)

अमेरिका में हुए 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन एक रईस बिजनेसमैन परिवार से था। लादेन के पिता का नाम मोहम्मद बिन लादेन था। वह यमन में कुम्हार का काम किया करते थे, लेकिन सऊदी अरब आने के बाद उन्होंने अपना कंट्रक्शन का काम शुरू किया। यहीं से लादेन का परिवार सऊदी अरब के शाही परिवार के संपर्क में आया। मोहम्मद बिन लादेन और उस समय के सऊदी के मौजूदा किंग फैजल के बीच अच्छी दोस्ती थी, जिसके चलते उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी को कई बड़े प्रोजेक्ट मिलते थे।

जेद्दा में ही की थी लादेन ने पढ़ाई (Osama Bin Laden Family)

आतंक की दुनिया का सबसे बड़ा नाम ओसामा बिन लादेन की स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई जेद्दा में ही हुई। 1981 में उसने जेद्दा के किंग अब्दुलल्लाजीज यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की थी। कहा जाता है कि यहीं से लादेन मुस्लिम कट्टरपंथी शेख अब्दुल्लाह आजम के संपर्क में आया और देखते ही देखते आतंक की दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन गया। 1957 में लादेन का जन्म सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। लादेन के पिता मोहम्मद बिन लादेन यमन में कुम्हार का काम किया करते थे, लेकिन सऊदी अरब आने के बाद उन्होंने कंट्रक्शन का काम शुरू किया था।

लादेन के परिवार की इनकम (Osama Bin Laden Family)

जानकारी के मुताबिक, 1968 में जब ओसामा बिन लादेन के पिता की मौत हुई तो उसकी उम्र मात्र 13 साल की थी. पिता की मौत के बाद लादेन और उसके भाईयों को करीब 300 मिलियन डॉलर (19 अरब रुपये) की संपत्ति विरासत में मिली थी। ओसामा बिन लादेन के परिवार में पांच पत्नियों के अलावा 20 बच्चे थी थे, जिसमें नौ लड़कियां भी शामिल हैं। कहा जाता है कि पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद जो दस्तावेज बरामद हुए थे, उसमें लादेन की वसीयत थी। उसकी वसीयत के मुताबिक, उसके पास 1 अरब 96 करोड़ की संपत्ति थी। इस संपत्ति को वह जिहाद के काम में लेना चाहता था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News