Harshal Patel ने तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड, इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पेसर बने

Khabarwala 24 News New Delhi : Harshal Patel सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक पारी में चार विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बन गए हैं। हर्षल पटेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हर्षल पटेल ने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Harshal Patel सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक पारी में चार विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बन गए हैं। हर्षल पटेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हर्षल पटेल ने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पछाड़ दिया है। आईपीएल हर्षल पटेल ने शुक्रवार 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड पर चार विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का विकेट भी लिया। हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद को सीजन की तीसरी जीत मिली।

पांचवीं बार चार विकेट हॉल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी (Harshal Patel)

हर्षल पटेल को जैसे ही इस पारी में चौथा विकेट मिला, वैसे ही वे आईपीएल के इतिहास में भारत के लिए एक पेसर के तौर पर पांचवीं बार चार विकेट हॉल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बन गए। तेज गेंदबाजों में चार-चार बार 4 विकेट हॉल जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार लक्ष्मीपति बालाजी और मोहित शर्मा ने हासिल किया है। हालांकि, हर्षल पटेल पांचवीं बार ये कारनामा करने में सफल हुए हैं। इस मैच में हर्षल पटेल ने 4 ओवरमें 28 रन दिए और 4 विकेट हासिल किए। उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7 का था।

MS धोनी को अब तक तीन बार पवेलियन भेज चुके हैं (Harshal Patel)

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। आपको जानकर हैरान होगी कि पांचवीं बार ही हर्षल पटेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं और इनमें से तीन बार उन्होंने ये अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता है। इस तरह वे चेन्नई की टीम के जानी दुश्मन बने हुए हैं। एक बार वे मुंबई इंडियंस और एक बार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। एमएस धोनी को वे अब तक तीन बार पवेलियन भेज चुके हैं। इस मैच में भी उन्होंने ही एमएस धोनी को कट शॉट पर आउट कराया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News