Crime news यातायात पुलिस के जवान से की अभद्रता, मुकदमा हुआ दर्ज

Khabarwala24NewsHapur Crime news :कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला रघुवीर गंज के बाहर वाहन चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल के साथ एक दुकानदार ने अभद्रता कर दी। इस मामले में हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल दलवीर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur Crime news :कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला रघुवीर गंज के बाहर वाहन चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल के साथ एक दुकानदार ने अभद्रता कर दी। इस मामले में हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल दलवीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर जिलेभर में दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाने वाले नाबालिकों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुक्रम में वह मेरठ रोड स्थित मोहल्ला रघुवीर गंज के बाहर स्थित एक नाई की दुकान के सामने चेकिंग कर रहे थे।दुकान के सामने चेकिंग करने का विरोध करते हुए दुकानदार ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा।

इसके बाद वह अपनी दुकान से बाहर निकल आया और हाथापाई पर ऊतारू हो गया। शोर शराबा होता देखकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और दुकानदार को पकड़कर दुकान के अंदर ले गए। मामले में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दुकानदार मोहल्ला रफीकनगर का रहने वाला नूर मोहम्मद है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Crime news यातायात पुलिस के जवान से की अभद्रता, मुकदमा हुआ दर्ज Crime news यातायात पुलिस के जवान से की अभद्रता, मुकदमा हुआ दर्ज Crime news यातायात पुलिस के जवान से की अभद्रता, मुकदमा हुआ दर्ज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News