छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू कृषक शक्ति का प्रदर्शन, आइकार्ड छीनने व अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा

Khabarwala24 News Pilkhuwa : भाकियू कृषक शक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर अभद्रता करने व यूनियन के आइकार्ड छीनने का आरोप लगाते हुए छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह पुलिस शांत कराया। हंगामे के चलते लगभग बीस मिनट तक टोल प्लाजा कार्यालय पर अव्यवस्था का माहौल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Pilkhuwa : भाकियू कृषक शक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर अभद्रता करने व यूनियन के आइकार्ड छीनने का आरोप लगाते हुए छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह पुलिस शांत कराया। हंगामे के चलते लगभग बीस मिनट तक टोल प्लाजा कार्यालय पर अव्यवस्था का माहौल रहा। हालांकि किसान नेताओं ने टोल प्लाजा को आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचाया और वह कार्यालय से पुलिस को ज्ञापन देकर वापस लौट गए।

भाकियू कृषक शक्ति के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष गजय ठाकुर के नेतृत्व में रविवार दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर पैदल पहुंचे। उन्होंने टोल प्लाजा कर्मी पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने,व आइकार्ड छीनने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। गजय ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित किसान नेताओं को समझा-बुझाकर और अभद्रता करने वाले टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जिसके बाद वह वापस लौटे।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर विशाल वैष्णव, कुलदीप कुमार, राजा यादव, गौरव सारस्वत, सचिन पहलवान, कपिल गोस्वामी, नरेश प्रजापति, संजय प्रजापति, सुनील कुमार शामिल रहे।

क्या बोले टोल प्लाजा प्रबंधक

भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति का टोल कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप गलत है। टोल को कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। शेषनाथ, टोल प्लाजा प्रबंधक

छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू कृषक शक्ति का प्रदर्शन, आइकार्ड छीनने व अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू कृषक शक्ति का प्रदर्शन, आइकार्ड छीनने व अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू कृषक शक्ति का प्रदर्शन, आइकार्ड छीनने व अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News