Indian Railways भारतीय रेल में सफर करने पर टिकट के साथ मिलती हैं ये 5 फ्री सुविधाएं, अधिकांश को नहीं होगी जानकारी!

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Railways भारतीय रेलवे को अगर हमारे देश की लाइफलाइन कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसके जरिए रोजाना करीब 4 करोड़ लोग एक जगह से दूसरी जगह पर आवागमन करते हैं। इस सफर के दौरान रेलवे की ओर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian Railways भारतीय रेलवे को अगर हमारे देश की लाइफलाइन कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसके जरिए रोजाना करीब 4 करोड़ लोग एक जगह से दूसरी जगह पर आवागमन करते हैं। इस सफर के दौरान रेलवे की ओर से यात्रियों की कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें से कुछ सुविधाएं ऐसी हैं, जिनके बारे में आम लोगों को ज्यादा पता नहीं होता। आज हम ऐसी ही 5 सुविधाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो लोगों को एकदम फ्री मिलती हैं।

भारतीय रेलवे में फ्री मिलने वाली कौन कौन सी हैं सुविधाएं (Indian Railways)

निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा (Indian Railways)

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर आप ट्रेन में सफर के दौरान अस्वस्थ महसूस करते हैं तो टीटीई से संपर्क करने या ट्विटर पर मैसेज करने पर रेलवे की ओर से निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जाती है। यही नहीं, अगर यात्री की तबियत ज्यादा खराब हो तो वह अगले स्टेशन पर उसके इलाज का इंतजाम भी करवाती है।

क्लॉक रूम और लॉकर रूम (Indian Railways)

देश के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर भारतीय रेलवे की ओर से लॉकर रूम और क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर आप एक महीने तक अपना सामान रखकर जा सकते हैं। यह पूरी तरह निशुल्क नहीं है लेकिन इसका चार्ज इतना मामूली है कि बिल्कुल अखरता नहीं है। आप यहां पर सामान रखकर निश्चिंत हो सकते हैं।

वेटिंग हॉल में निशुल्क आराम की सुविधा (Indian Railways)

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सभी स्टेशनों में AC और नॉन एसी वेटिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध होती है। अगर आपकी ट्रेन आने में काफी समय हो तो आप इन हॉल में जाकर आराम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना ट्रेन टिकट दिखाना पड़ता है।

फ्री भोजन की सुविधा (Indian Railways)

अगर आप शताब्दी, राजधानी या दुरंतो जैसी खास ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं लेकिन आपकी ट्रेन 2 घंटे से ज्यादा लेट है तो रेलवे की ओर से निशुल्क भोजन की सुविधा दी जाती है। आप चाहें तो अपनी मर्जी से ई-कैटरिंग सर्विस को पसंदीदा खाने का ऑर्डर भी दे सकते हैं।

कंबल, तकिया, बेडशीट की सुविधा (Indian Railways)

रेलवे की ओर से AC 1, AC 2,AC 3 कोच में सफर करने वाले सभी यात्रियों को एक कंबल, एक तकिया, दो बेडशीट और एक हेंड टॉवेल निशुल्क प्रदान किए जाते हैं। जबकि गरीब रथ में सफर करने पर यह सुविधा हासिल करने के लिए 25 रुपये एक्सट्रा देने होते हैं। कुछ ट्रेनों में स्लीपर क्लास में भी बेडरोल दिए जाने की सुविधा होती है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News