Meerut News सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल की जेल में बैचेनी में बीती रातें, करवटें बदल-बदल कर गुजर रही, पछतावा या फिर . . .

Khabarwala 24 News Meerut: Meerut News अय्याशी की जिदंगी जीने के अभ्यस्त हो चुके मुस्कान और साहिल को जेल की चंद दिनो की जिंदगी ने ही तोड़ कर रख दिया है। जेल सूत्रों की मानें तो बुधवार को जेल के अंदर आने के बाद से उनके मुस्कान और साहिल ठीक से सो भी नहीं पा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Meerut: Meerut News अय्याशी की जिदंगी जीने के अभ्यस्त हो चुके मुस्कान और साहिल को जेल की चंद दिनो की जिंदगी ने ही तोड़ कर रख दिया है। जेल सूत्रों की मानें तो बुधवार को जेल के अंदर आने के बाद से उनके मुस्कान और साहिल ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। दोनो की रातें करवटे बदल-बदल कर बीत रही हैं। दोनों खाने-पीने में भी ना-नुकुर कर रहे हैं। उनकी इस हालत पर कई तरह की बाते कहीं जा रही हैं जहां कुछ लोगो का कहना है कि जेल के अंदर आने के बाद उन्हें अपने किए पर पछतावा हो रहा है।

उन्हें घटना बैचेन कर रही हैं इसलिए उन्हें नींद नहीं आ पा रही है। यही नहीं जेल में अपने परिवार के लोगो से मिलने के लिए भी दोनो बैचेन हैं। लेकिन,जैसा कि जेल सूत्रों का कहना है कि अभी तक जेल में दोनों से मिलने के लिए जेल में कोई भी परिजन और रिश्तेदार या परिचित नहीं पहुंचा है।

नशा नहीं मिला तो बिगड़ने लगी हालत (Meerut News)

जेल अधिकारी इसकी वजह दोनो का नशेड़ी होना बताते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जेल में आने के बाद जब उन्हें नशा नहीं मिला, तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। दोनों को बेचैनी, घबराहट और दौरे पड़ने लगे। जेल सूत्रों का कहना है कि साहिल और मुस्कान दोनों काफी समय से नशा कर रहे हैं। इस कारण अब नशा न मिलने के कारण बेचैनी की दिक्कत हो रही है और रात को नींद भी नहीं आ रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल,दोनों बंदियों को अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दीं। जेल प्रशासन ने मुस्कान को 12 नंबर बैरक और साहिल को 18 नंबर बैरक में रखा है। दोनों को जेल के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं और धीरे-धीरे उनके शरीर से नशे का असर कम करने की कोशिश की जा रही है।

बीयर की बोतलें हुई थी बरामद (Meerut News)

बता दें कि साहिल और मुस्कान नशा करते हैं। इसका खुलासा पुलिस जांच में भी हो चुका है। दोनो की ड्रग्स, शराब और बीयर का रोजाना सेवन करना आदत बन चुकी थी। नशा करने के बाद ही दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपे थे और गर्दन भी अलग कर दी थी। साहिल के घर से तो बीयर की बोतलें भी बरामद की गई थीं।

चालक को 14 दिन तक पता नहीं चला, कैब में साथ घूमते रहे आरोपी (Meerut News)

मुस्कान और साहिल को कैब चालक परतापुर निवासी अजब सिंह 14 दिन तक घुमाता रहा। उसे पता ही नहीं चला कि दोनों ने सौरभ का इतनी बेरहमी से कत्ल किया। 19 मार्च को अखबार में दोनों के फोटो देखकर वह सन्न रह गया। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। अजब सिंह ने बताया कि मुस्कान ने 4 मार्च की सुबह उसकी कैब 14 दिन के लिए 54 हजार रुपये में बुक की थी।

कसोल में पांच दिन ठहरे (Meerut News)

शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली चुंगी से उसकी कैब में सवार हुए। सुबह शिमला पहुंचे और होटल में रुके। यहां तीन दिन तक दोनों घूमते-फिरते रहे। इसके बाद कसोल गए। यहां पांच दिन ठहरे। यहां घूमते-फिरते रहे और बर्फ में खेले। पब में जाकर दोनों डांस करते थे। १६ मार्च को मुस्कान ने उसे ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए और साहिल के लिए केक मंगाया। केक पर शंकर लिखा था। साहिल रोजाना दो बोतल शराब लाता था।

साहिल ने शामली में खरीदी थी बीयर (Meerut News)

उसे पता नहीं था कि मुस्कान भी शराब पीती है। हिमाचल से वापस लौटते समय साहिल ने शामली में गाड़ी रुकवाई और दुकान से बीयर खरीदी। तब मुस्कान को उसने पहली बार बीयर पीते हुए देखा। दोनों ने गाड़ी में ज्यादा बातचीत भी नहीं की। जब बात करनी होती या किसी का फोन आता तो गाड़ी रुकवाकर उतर जाते थे। ज्यादातर बाहर ही बात करते थे।

क्रिकेट मैच में जुए से जीते पैसों से की मौजमस्ती (Meerut News)

सौरभ हत्याकांड में नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। साहिल क्रिकेट मैच और आईपीएल में सट्टे के पैसे लगाकर रकम जीतता था। इन रुपयों से खुद और मुस्कान को भी मौजमस्ती कराता था। साहिल सट्टे के पैसे किस बुकी के पास लगाया करता था, इसकी भी जानकारी पुलिस करने की बात कह रही है। सौरभ हर महीने कभी पचास हजार तो कभी पच्चीस हजार रुपये मुस्कान को खर्चे के लिए देता था। जिसमें वह अपना और बेटी पीहू का खर्च चला सके। जब भी रकम मुस्कान के खाते में ट्रांसफर करता था तो वह साहिल को जानकारी देती थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News