Hapur सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंदा ,NH9 पर हुआ हादसा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित शैलेष फॉर्म कॉलोनी के कट के सामने रविवार की रात को सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने पैदल घर जा रहे व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित शैलेष फॉर्म कॉलोनी के कट के सामने रविवार की रात को सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने पैदल घर जा रहे व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित शैलेष फॉर्म कॉलोनी के कट के सामने पैदल घर जा रहे व्यक्ति को रौंद दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आनन फानन में घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

मृतक की हुई शिनाख्त (Hapur)

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त जिला कानपुर देहात थाना गजनेर गांव सराय निवासी राजन भदौरिया के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेजों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News