Hapur सड़क हादसे में मोपेड चालक की मौत, आरोपी हुआ फरार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कोतवाली नगर क्षेत्र के गढ़-दिल्ली रोड स्थित पक्का बाग मंडी के पास अनियंत्रित बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला (Hapur) […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कोतवाली नगर क्षेत्र के गढ़-दिल्ली रोड स्थित पक्का बाग मंडी के पास अनियंत्रित बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए जसरूपनगर निवासी शिवम कुमार ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर करीब दो बजे उसके पिता मनोज कुमार(45 वर्षीय) मोपेड पर सवार होकर किसी काम से गढ़ रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-गढ़ रोड स्थित पक्का बाग मंडी के सामने पहुंचने पर अनियंत्रित बाइक के अज्ञात चालक ने पिता की मेपेड में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

घायल ने तोड़ा दम (Hapur)

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिता को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर वह भी परिजन के साथ पहुंचे। पिता की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। जिसके बाद पिता को लेकर दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल के लिए लेकर जाने लगा। मगर, रास्ते में पिता ने दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़कर आगामी कार्रवाई की जाएगी

Add
Add

Hapur सड़क हादसे में मोपेड चालक की मौत, आरोपी हुआ फरार

Add
Add

Hapur सड़क हादसे में मोपेड चालक की मौत, आरोपी हुआ फरार

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News