Hapur शातिर बंटी और बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिलखुवा पुलिस को मिली सफलता

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बंटी और बबली की तरह लोगों को ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपति भोले-भाले लोगों से नकली आभूषणों को बेचकर अपना शिकार बनाते थे। क्या है पूरा मामला (Hapur) कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बंटी और बबली की तरह लोगों को ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपति भोले-भाले लोगों से नकली आभूषणों को बेचकर अपना शिकार बनाते थे।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि बाजार बजाजा निवासी गौरव मित्तल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गत एक मार्च की सुबह को एक दंपत्ति दुकान पर चादर खरीदने आया था। चादर खरीदने के बाद उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी हैं। शादी करने में रुपये की जरूरत है तो, खुदाई में मिली 200 ग्राम सोने की चेन को बेच कर शादी करना चाहता है। गौरव मित्तल ने दंपत्ति की मजबूरी को देख सोने की चेन खरीद ली और पांच लाख रुपये दे दिए थे। दो मार्च को जब पीड़ित ने सुनार की दुकान पर चेन को गलवाया तो किसी अन्य धातु की निकली। इसकी जानकारी होते ही उसके पैरो तले जमीन खिसक गई और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur)

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर ने सूचना पर जट्टपुरा रोड पर ठगी करने वाले पति पत्नी खड़े हैं। इस सूचना के मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जिला शामली निवासी गणेश व शांति है। आरोपियों के कब्जे से 1,02,000/- रुपये और दुकान से खरीदा गई चादर बरामद की है।

शातिक अपराधी हैं आरोपी (Hapur)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा रास्ते/बाजारों में घूम फिरकर भोले-भाले लोगों/दुकानदारों को चिन्हित कर चालाकी से उन्हें बातों में उलझाकर नकली आभूषण बेचकर ठगी/टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

Add
Add

Hapur शातिर बंटी और बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिलखुवा पुलिस को मिली सफलता

Hapur शातिर बंटी और बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिलखुवा पुलिस को मिली सफलता

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News