Khabarwala 24 News New Delhi : POCO X7 Pro Smartphone को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ये ऑफर स्मार्टफोन पर Flipkart Valentine Day सेल के तहत मिल रहा है। इसमें आपको दमदार फीचर्स आकर्षक कीमत पर मिलते हैं। POCO X7 सीरीज इस साल जनवरी में लॉन्च हुई है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स- POCO X7 और POCO X7 Pro को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज को POCO X6 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया था। आइए जानते हैं इस हैंडसेट पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स…
खरीद सकते हैं आप (POCO X7 Pro Smartphone)
POCO X7 Pro को कंपनी ने 27,999 रु की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ये कीमत फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 29,999 रु की कीमत पर लॉन्च किया था। Flipkart पर ये फोन इस कीमत ही पर लिस्ट है, लेकिन साथ में ऑफर हैं।
19 फरवरी तक ऑफर्स (POCO X7 Pro Smartphone)
स्मार्टफोन पर दो हजार रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिल रहा है। इसके अलावा 1000 रुपये का डिस्काउंट Buy More, Save More Buy ऑफर के तहत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को आप ग्रीन, ब्लैक और यलो कलर में खरीद सकते हैं। ये ऑफर्स 19 फरवरी तक के लिए हैं।
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स (POCO X7 Pro Smartphone)
POCO X7 Pro में 6.67-inch का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है।
6550mAh की बैटरी (POCO X7 Pro Smartphone)
हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। इसमें 50MP का मेन लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। फ्रंट में कंपनी ने 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस 6550mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें IP66/68/69 रेटिंग मिलती है।


