nikay chunav कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नामांकन पत्रों की बिक्री, अध्यक्ष और सभासद पद के नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी रही भीड़, पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

Khabarwala24News nikay chunav:जिले की तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने नामांकन स्थलों पर पहुंचकर नामांकन पत्रों की खरीदारी की। जिले की तीन नगर पालिकाओं में नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि नगर पंचायत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News nikay chunav:जिले की तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने नामांकन स्थलों पर पहुंचकर नामांकन पत्रों की खरीदारी की। जिले की तीन नगर पालिकाओं में नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि नगर पंचायत बाबूगढ़ के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले किसी भी दावेदार ने पहले दिन नामांकन नहीं खरीदा। इस दौरान नामांकन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की निगाह रहे। आयोग के निर्देश के अनुसार नामांकन केंद्र में प्रत्याशी समेत तीन लोगों को ही जाने दिया।

nikay chunavनगर पालिका परिषद हापुड़ और नगर पंचायत बाबूगढ़ का नामांकन स्थल एसएसवी इंटर कॉलिज बनाया गया। नामांकन के पहले दिन नगर पालिका परिषद हापुड़ अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि सदस्य पद के लिए 123 दावेदारों ने अपना नामांकन खरीदा। हालांकि नगर पंचायत बाबूगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए किसी भी दावेदार ने नामांकन नहीं खरीदा। जबकि यहां सदस्य पद के लिए चार नामांकन खरीदे गए। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 36 नामांकन पत्र खरीदे गए।

नगर पालिका परिषद पिलखुवा में अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि 25 सदस्य सीट के लिए 55 दावेदार सामने आए। उधर, नामांकन स्थलों पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्राइवेट वाहन के प्रवेश की एंट्री नहीं थी। पुलिस ने वाहनों को आने जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी थी।

एडीजी राजीव सबरवाल ने नामांकन स्थल का लिया जायजा:

एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल ने एसपी अभिषेक वर्मा के साथ एसएसवी इंटर कॉलिज स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनपद के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

nikay chunav: नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री:

अध्यक्ष पद: 3

वार्ड 1 से 5: 18

वार्ड 6 से 10: 15

वार्ड 11 से 15: 15

वार्ड 16 से 20: 06

वार्ड 21 से 25: 13

वार्ड 26 से 30़: 14

वार्ड 31 से 35: 12

वार्ड 36 से 41: 30

nikay chunav: नगर पालिका अध्यक्ष पिलखुवा व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री:

अध्यक्ष पद: 11

वार्ड 1 से 5: 08

वार्ड 6 से 10: 14

वार्ड 11 से 15: 16

वार्ड 16 से 20: 08

वार्ड 21 से 25: 09

nikay chunav: नगर पंचायत बाबूगढ़ अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री:

अध्यक्ष पद: 00

वार्ड 1 से 5: 02

वार्ड 6 से 10: 02

nikay chunav:नगर पालिका अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री:

अध्यक्ष पद: 03

वार्ड 1 से 5: 09

वार्ड 6 से 10: 05

वार्ड 11 से 15: 04

वार्ड 16 से 20: 12

वार्ड 21 से 25: 06

nikay chunav: हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पदों के लिए इन्होंने खरीदा नामांकन पत्र

पुष्पा

डेजी केन

राजेश्वरी

Nikay chunav कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नामांकन पत्रों की बिक्री, अध्यक्ष और सभासद पद के नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी रही भीड़, पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन Nikay chunav कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नामांकन पत्रों की बिक्री, अध्यक्ष और सभासद पद के नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी रही भीड़, पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन Nikay chunav कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नामांकन पत्रों की बिक्री, अध्यक्ष और सभासद पद के नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी रही भीड़, पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News