Hapur कपड़ा व्यापारी के रूप हुई मृतक की शिनाख्त, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र में गांव सिखेड़ा के पास निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस -वे हाइवे किनारे ग्यारह जनवरी को मिलें शव की शिनाख्त करने में पुलिस को सफलता मिल गई है। मृतक की पहचान दिल्ली के कपड़ा व्यापारी नासिर के रूप में हुई है। हत्या आरोपियों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र में गांव सिखेड़ा के पास निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस -वे हाइवे किनारे ग्यारह जनवरी को मिलें शव की शिनाख्त करने में पुलिस को सफलता मिल गई है। मृतक की पहचान दिल्ली के कपड़ा व्यापारी नासिर के रूप में हुई है। हत्या आरोपियों नें मृतक के सिर में गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया था। जिसके बाद शव को गंगा एक्सप्रेस -वे के समीप ज्वलनशील पदार्थ डालकर मृतक की पहचान मिटाने के लिए जलाया दिया था।।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस नें जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक के जूते और जींस के कुछ टुकड़े शिनाख्त करने के लिए रखे गए थें। दिल्ली सें आये मृतक के भाई नें जूते और जींस के टुकड़ो को देखकर कपड़ा व्यापारी नासिर की पहचान की है। मृतक के भाई कबीर नगर निवासी नाजिम नें बताया कि भाई की गुमशुदगी के लिए दिल्ली के थाना वेलकम में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया था।

दस जनवरी की रात मृतक नासिर खाना खाने के घर सें बाहर टलहलने के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात बदमाशो नें उनका अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या को अंजाम देकर शव को हाइवे किनारे लाकर जला दिया था।

हत्यारों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार (Hapur)

पुलिस का कहना है कि, मृतक नासिर मुलरूप सें जनपद बदायू के थाना वजीरगंज के गांव हतरा का रहने वाला है। जों की 20 -25 साल सें पूरा परिवार दिल्ली के कबीरनगर में आकर रहने लगा था। मृतक नें दिल्ली में हीं कपड़ो का कारोबार कर लिया था। मृतक की चार बेटियां है। शव की शिनाख्त होने के बाद अब पुलिस मृतक के हत्यारों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News