Hapur भाजपा नेता से 65 हजार रुपये की ठगी, साइबर अपराधियों ने जाल में फंसाया

khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पापड़ वाली गली निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू पारिक से साइबर ठगों ने उनसे 65 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़िता को उसका परिचित बताया और बच्चे की बीमारी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पापड़ वाली गली निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू पारिक से साइबर ठगों ने उनसे 65 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़िता को उसका परिचित बताया और बच्चे की बीमारी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

भाजपा नेता राजू पारिक ने बताया कि ने बताया कि एक दिसंबर दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको उनका परिचित बताया और अस्पताल में पुत्र होने का झांसा दिया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके मोबाइल से रुपये ट्र्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं उसके पेमेंट कराने का झांसा दिया। उन्होंने कॉल करने वाले व्यक्ति पर विश्वास करके तीन बार में गूगल पे के माध्यम से 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जा सके।

Hapur भाजपा नेता से 65 हजार रुपये की ठगी, साइबर अपराधियों ने जाल में फंसाया

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News