Hapur 108 एंबुलेंस की चपेट में आकर घायल हुआ ढाई साल का मासूम बच्चा, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा उपचार

khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव साबुद्दीनगर में गर्भवती महिला को लेकर गई स्वास्थ्य विभाग की 102 नंबर एंबुलेंस की चपेट में आकर ढाई वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव साबुद्दीनगर में गर्भवती महिला को लेकर गई स्वास्थ्य विभाग की 102 नंबर एंबुलेंस की चपेट में आकर ढाई वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार साबुद्दीनगर में बबीता के घर से एंबुलेंस को कॉल किया गया था। एंबुलेंस आने के बाद आशा भी मौके पर पहुंच गई थी। बबीता के घर के पड़ोस में मनोज का भी घर है। मनोज की पत्नी पूनम भी अस्पताल जाना चाह रही थी। एंबुलेंस के आने पर सभी अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन बच्चों के रोने पर पूनम ने अस्पताल जाने से मना कर दिया।

गंभीर रूप से घायल हुआ बच्चा (Hapur)

एंबुलेंस के चलते ही ढाई वर्षीय बच्चा कार्तिक पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल बच्चे को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि मनोज की आर्थित स्थिति काफी कमजोर है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में घायल बच्चे के परिजन की तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur 108 एंबुलेंस की चपेट में आकर घायल हुआ ढाई साल का मासूम बच्चा, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा उपचार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News