Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur(साहिल अंसारी) आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, महाविद्यालय की पत्रिका “प्रतिबिंब” का विमोचन तथा छात्राओं हेतु प्रशासन द्वारा आवंटित स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजनकिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया (Hapur) कार्यक्रम प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक के नेतृत्व में किया गया। विधायक सदर विजयपाल आढ़ती , प्रबंध समिति के अध्यक्ष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur(साहिल अंसारी) आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, महाविद्यालय की पत्रिका “प्रतिबिंब” का विमोचन तथा छात्राओं हेतु प्रशासन द्वारा आवंटित स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजनकिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ किया (Hapur)

कार्यक्रम प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक के नेतृत्व में किया गया। विधायक सदर विजयपाल आढ़ती , प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, सचिव अनिल कुमार गुप्ता (टीटू), रविंद्र अग्रवाल (संयुक्त सचिव), विजेंद्र गर्ग (सदस्य) पदम चंद गर्ग(सदस्य) समाजसेवी तरुण गर्ग तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर द्वारा वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए अतिथि स्वागत में छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

अतिथियों का किया स्वागत (Hapur)

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र आर्य ने विधायक विजय पाल आढ़ती को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने नरेश तोमर को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की पत्रिका “प्रतिबिंब”(संयुक्तांक 2022- 23, 23- 24) का विमोचन किया गया।

Hapur -
Hapur –

विधायक के छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित (Hapur)

विधायक विजयपाल आढ़ती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें सरकार द्वारा चलाए गए मुहिम का लाभ लेने, स्मार्टफोन का ज्ञानार्जन हेतु प्रयोग करने तथा जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय को सोलर लाइट देने का आश्वासन दिया तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही छात्राओं को महाविद्यालय आने के लिए अपनी तरफ से साइकिल देने का भी प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आभार व्यक्त किया (Hapur)

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने अपने संबोधन भाषण में महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब को वस्तुत: महाविद्यालय के प्रतिबिंब के रूप में रेखांकित किया। प्रशासन के मुहिम की प्रशंसा करते हुए छात्राओं को स्मार्टफोन का अध्ययन हेतु प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में उन्हें पौधा भेंट किया। स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरण योजना के अंतर्गत कुल 17 छात्राओं को टैबलेट तथा को 17 स्मार्टफोन दिया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभागार में उपस्थित सभी ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया गया।

Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन

Add
Add

Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन

Add
Add

Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका प्रतिबिंब का हुआ विमोचन, छात्रों को वितरित किए टेबलेट, स्मार्टफोन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News