Team India SemiFinal Equation भारत की सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, सामने खड़ा सबसे बड़ा दुश्मन, जानें फैसले की तारीख

Khabarwala 24 News New Delhi : Team India SemiFinal Equation भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने ग्रुप मैच में श्रीलंका को 82 रन से रौंद दिया। इस विशाल जीत से टीम इंडिया 4 अंक तो हुए ही, साथ ही रनरेट में भी भारी इजाफा हुआ और वो नेगेटिव से पॉजिटिव में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Team India SemiFinal Equation भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने ग्रुप मैच में श्रीलंका को 82 रन से रौंद दिया। इस विशाल जीत से टीम इंडिया 4 अंक तो हुए ही, साथ ही रनरेट में भी भारी इजाफा हुआ और वो नेगेटिव से पॉजिटिव में तब्दील हो गया।

टीम पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. भले ही भारत दूसरे स्थान पर है, लेकिन टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह में भी बड़ा रोड़ा है। उसका सबसे बड़ा दुश्मन सामने खड़ा है। आइए हर पहलू पर एक नजर डाल लेते हैं कि भारत अब सेमीफाइनल में जगह बनाने में कैसे सफल हो सकता है…

श्रीलंका पर दर्ज की विशाल जीत (Team India SemiFinal Equation)

दुबई में खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने स्मृति मंधाना (50), हरमनप्रीत कौर (नाबाद 52 रन) और शैफाली वर्मा (43) के दम पर 172 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने भी गजब का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को एक गेंद शेष रहते 90 रनों पर ही ढेर कर दिया। अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रेणुका सिंह को दो और श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा (Team India SemiFinal Equation)

भारत को श्रीलंका पर जीत से पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है। टीम 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। और तो और टीम का रन रेट पॉजिटिव हो गया है। भारत का रन रेट (+0.576) इस समय पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे बेहतर है। रनरेट के मामले में भारत ने पाकिस्तान (+0.555) को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में भारत बिना कोई रिस्क लिए ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सेमीफाइनल का टिकट कटाना चाहेगा।

सामने खड़ा सबसे बड़ा दुश्मन (Team India SemiFinal Equation)

भारत को सेमीफाइनल में अगर जगह बनानी है तो अपने सबसे बड़े दुश्मन ऑस्ट्रेलिया से पार पाना होगा। जी हां, भारत का आखिरी और सबसे जरूरी मैच ऑस्ट्रेलिया से है, जो रविवार 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो उसकी सेमीफाइनल में सीधी एंट्री हो जाएगी, लेकिन अगर भारत को इस मैच में हार मिलती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना ग्रुप की बाकी टीमों की हार जीत पर निर्भर करेगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News