Google Maps Timelapse गूगल कराएगा टाइम ट्रैवल, देखने को मिलेगा आसपास का 20 साल पुराना नजारा, ऐसे करें इस्तेमाल

Khabarwala 24 News New Delhi : Google Maps Timelapse आज से 20 या 30 साल पीछे जाना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन गूगल आपको उस समय का नजारा दिखाने का काम जरूर करेगा। दरअसल, गूगल ने गूगल मैप्स और गूगल अर्थ के लिए ऐसा फीचर जारी किया है, जो खास जगह को उसके पुराने हालत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Google Maps Timelapse आज से 20 या 30 साल पीछे जाना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन गूगल आपको उस समय का नजारा दिखाने का काम जरूर करेगा। दरअसल, गूगल ने गूगल मैप्स और गूगल अर्थ के लिए ऐसा फीचर जारी किया है, जो खास जगह को उसके पुराने हालत में दिखाता है। यानी अब आप स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर आसानी से देख सकते हैं कि कोई खास जगह 20 या 30 साल पहले कैसी दिखती थी।

इस फीचर में क्या है खास (Google Maps Timelapse)

गूगल ने अपनी मैप सर्विस में टाइम मशीन जैसा फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से आप टाइम ट्रैवल कर उन जगहों के पुराने रूप को देख सकते हैं, जिसे आप देखना चाहते हैं। इस फीचर की मदद से आप बिल्डिंग, सड़क या किसी खास जगह को उस समय में देख सकते हैं, जब वह बनाई गई थी। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि बर्लिन, लंदन, पेरिस जैसे शहरों की खास जगहों को 1930 के बाद से आज तक देखा जा सकता है।

फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल (Google Maps Timelapse)

दुनिया में जैसे जैसे नई टेक्नोलॉजी आ रही है, वैसे वैसे हमारे आसपास की जगहों की रूपरेखा में बदलाव देखने को मिलता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल मैप्स या गूगल अर्थ पर जाकर उस जगह को सर्च करना है जिसे आप देखना चाहते हैं फिर आपको लेयर्स ऑप्शन पर जाकर टाइमलैप्स ऑप्शन को चालू कर देना है। इसके बाद आप बीते वक्त में जाकर उस जगह को देख सकते हैं।

स्ट्रीट व्यू में 280 अरब फोटो (Google Maps Timelapse)

गूगल ने स्ट्रीट व्यू फीचर को भी अपडेट किया है। अब स्ट्रीट व्यू में कार और ट्रैकर से खींचे गए 280 अरब से ज्यादा फोटो दिखेंगे। इसकी मदद से आप दुनिया की अलग-अलग जगह घूम सकते हैं, जैसे कि आप वहां रियल में गए हों। इसके अलावा, इस फीचर की मदद से आप दुनिया भर की रोड और बिल्डिंग इस तरह देख सकते हैं, जो बिलकुल आपके पास लगता है। गूगल ने स्ट्रीट व्यू फीचर को लगभग 80 देशों में जारी कर दिया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News